Earthquake : तुर्की-सीरिया में विनाशकारी भूकंप के बाद मासूम भाई-बहन की आई मार्मिक तस्वीर, अब तक 8000 लोगों की गई जान, सैकड़ों लोग अभी भी दबे हैं मलबे में - Mukhyadhara

Earthquake : तुर्की-सीरिया में विनाशकारी भूकंप के बाद मासूम भाई-बहन की आई मार्मिक तस्वीर, अब तक 8000 लोगों की गई जान, सैकड़ों लोग अभी भी दबे हैं मलबे में

admin
bche

Earthquake : तुर्की-सीरिया में विनाशकारी भूकंप के बाद मासूम भाई-बहन की आई मार्मिक तस्वीर, अब तक 8000 लोगों की गई जान, सैकड़ों लोग अभी भी दबे हैं मलबे में

Earthquake : तुर्की और सीरिया में विनाशकारी भूकंप से अब तक 8 हजार लोगों की गई जान, मलबे में सैकड़ों लोग दबे, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

मुख्यधारा डेस्क

तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से अब तक 8 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। मलबे से अभी भी शवों का निकलना जारी है। दोनों देशों के कई शहरों में तबाही का मंजर है। भारत समेत तमाम देशों ने तुर्की और सीरिया में राहत सामग्री भेजी है।

bche 1

तुर्की में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद मासूम भाई-बहन मलबे में दब गए। भाई को बचाने के लिए बहन ने उसके सिर पर अपना हाथ रख लिया है। रेस्क्यू टीम ने दोनों को सुरक्षित निकाल लिया है। यह तस्वीर विश्व में मीडिया और सोशल मीडिया पर खूब वायरल है।

यह भी पढ़े : अच्छी खबर: जानिए प्रदेश के भीतर किन युवाओं को मिलेगी उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों के किराये (Bus fare) में सौ फीसदी छूट, पढें आदेश

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन का कहना है कि मौत का आंकड़ा 20 हजार के पार जा सकता है। मलबे में कई बच्चे दबे हुए हैं। रेस्क्यू टीम ने कई बच्चों को 24 घंटे बाद सुरक्षित निकाल भी लिया है। तुर्की में 5,894 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, जबकि 34,810 लोग घायल हैं।

bche 2

वहीं विद्रोहियों के नियंत्रण वाले सीरिया में 1,220 लोगों की जान गई है। जबकि सीरिया में सरकार नियंत्रित इलाकों में 812 लोगों की मौत हुई है। तुर्की में भूकंप से करीब 6000 इमारतें तबाह हो गई हैं। जबकि सीरिया में 400 इमारतें पूरी तरह से जमींदोज हो गईं, जबकि 1220 से ज्यादा इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़े : ज्वलंत सवाल: दून के इस स्कूल में मिली पाकिस्तान के पूर्व पीएम की फोटो! हिजाब (Hijab) पहनीं शिक्षिकाओं व छात्राओं को देख आयोग की टीम चौंकी!

भूकंप में तुर्की की ऐतिहासिक मस्जिद भी तबाह हो गई। तुर्की के मालाटया शहर में स्थित यह ऐतिहासिक येनी कैमी मस्जिद खंडहर में तब्दील हो गई। यह मस्जिद 100 साल से अधिक पुरानी थी लेकिन भूकंप से यह तहस-नहस हो गई है। इससे 100 सालों का इतिहास जुड़ा हुआ है, जो अब मलबे में दब गया। सभी स्कूलों को 13 फरवरी तक बंद कर दिया गया।

इतना ही नहीं सभी सरकारी इमारतों को शेल्टर होम बनाया गया है। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब इरदुगान ने बताया कि अब तक 70 देश और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठन मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि यह तुर्की ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए बड़ी आपदा है।

यह भी पढ़े : देहरादून: प्रीतम भरतवाण (Pritam Bharatwan) के संग झूम उठे दूनवासी, दा मलंग में शहरवासियों ने खूब की खरीददारी। डीएम-एडीएम भी परिवार संग पहुंचे मेले में

तुर्की में 10000 कंटेनर को शेल्टर बनाने की तैयारी की गई है। बता दें कि तुर्की और सीरिया में 6 फरवरी को सुबह 3 बड़े भूकंप आए थे। तुर्की के वक्त के मुताबिक, पहला भूकंप सुबह करीब चार बजे (7.8), दूसरा करीब 10 बजे (7.6) और तीसरा दोपहर 3 बजे (6.0) आया।

इसके अलावा 243 आफ्टर शॉक्स भी दर्ज किए गए। इनकी तीव्रता 4 से 5 रही। तुर्किये में 7 फरवरी सुबह 8.53 पर फिर भूकंप आया। इसके बाद दोपहर 12.41 बजे 5.4 तीव्रता का भूकंप आया।

यह भी पढ़े : स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने सपत्नी श्री दरबार साहिब (Darbar Sahib) में टेका मत्था, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट

Next Post

Tourism: उत्तराखंड में पर्यटन आर्थिकी को मजबूत करने के लिए महत्त्वपूर्ण स्रोत, राफ्टिंग व कयाकिंग का सर्वे कर नए स्थानों का करें चिन्हीकरण : मुख्य सचिव

Tourism: उत्तराखंड में पर्यटन आर्थिकी को मजबूत करने के लिए महत्त्वपूर्ण स्रोत, राफ्टिंग व कयाकिंग का सर्वे कर नए स्थानों का करें चिन्हीकरण : मुख्य सचिव देहरादून/मुख्यधारा मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में पर्यटन विभाग द्वारा […]
uttarakhand 2

यह भी पढ़े