Earthquake Uttarkashi: उत्तरकाशी में आज सुबह भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग - Mukhyadhara

Earthquake Uttarkashi: उत्तरकाशी में आज सुबह भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

admin
IMG 20230406 WA0002

Earthquake Uttarkashi: उत्तरकाशी में आज सुबह भूकंप के झटके

नीरज उत्तराखंडी/उत्तरकाशी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3 मापी गई।

इससे पहले 4 मार्च की रात्रि को भी भूकंप से जनपद की धरती डोल गई थी। तब रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई थी।

आज सुबह जब लोगों को भूकंप का अहसास हुआ तो वे नींद से जाग कर घरों से बाहर निकल गए। हालांकि अधिकांश लोगों को इसका पता मीडिया में चल रही खबरों के माध्यम से ज्ञात हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 5:40 बजे उत्तरकाशी जनपद में आए भूकंप का केंद्र मांडों के जंगल में जमीन से करीब 5 किलोमीटर की गहराई में था। यहां पिछले महीने भी भूकंप के 5 झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3 मापी गई।

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद समस्त तहसील, थाना, चौकियों से किसी प्रकार की हानि के सम्बन्ध में पता किया गया। जिलाधिकारी ने जनपद की सभी तहसीलों से जानमाल की सूचना लेने के निर्देश आपदा प्रबंधन को दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान तक जनपद उत्तरकाशी के समस्त तहसील थाना चौकियों से प्राप्त सूचना के अनुसार कहीं से भी भूकंप से नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

बताते चलें कि उत्तरकाशी जनपद भूकंप के लिहाज से अति संवेदनशील श्रेणी में आता है। यहां पूर्व में अत्यंत विनाशकारी भूकंप की त्रासदी को झेला जा चुका है। वर्ष 1991 में यहां आए भयानक भूकंप ने बड़ी तबाही मचाई थी। उस भूकंप को याद कर आज भी वृद्धजनों की रूह कांप जाती है। ऐसे में पिछले कुछ दिनों के अंतराल में बार-बार आ रहे भूकंप से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।

 

IMG 20230406 WA0001

1

Next Post

राज्य आंदोलनकारियों के संकल्प व सपनों का उत्तराखण्ड बनाना हमारा लक्ष्य: CM Dhami

राज्य आंदोलनकारियों के संकल्प व सपनों का उत्तराखण्ड बनाना हमारा लक्ष्य: CM Dhami मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के संकल्पों एवं सपनों का उत्तराखण्ड़ बनाने में हम विकल्प रहित संकल्प के साथ तत्परता से कार्य […]
puskar 1 4

यह भी पढ़े