आस्था: यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham) पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, पूजा-अर्चना कर की देश एवं प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना

admin
rekha 1 1

आस्था: यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham) पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, पूजा-अर्चना कर की देश एवं प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना

यमुनोत्री, उत्तरकाशी/मुख्यधारा

आज प्रदेश की काबीना मंत्री रेखा आर्या यमुनोत्री धाम पहुंची। मंत्री रेखा आर्या ने जानकीचट्ट से माँ यमुनोत्री धाम के लिए पैदल यात्रा की। इस दौरान उन्होंने रास्ते मे श्रद्धालुओं के साथ वार्ता भी की और उनका हालचाल जाना।साथ ही कैबिनेट मंत्री ने श्रद्धालुओं से चारधाम यात्रा में उनके अनुभवों को सुना।

rekha 2

यह भी पढें : ब्रेकिंग: UKSSSC की 21 मई को आयोजित होगी ये भर्ती परीक्षा, पढ़ें आदेश

इस दौरान यात्रियों ने चारधाम यात्रा में सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओ पर संतोष व्यक्त किया। करीब 5 किलामीटर की पैदल यात्रा के दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कई श्रद्धालुओं की फलाहार देकर भी मदद की।

rekha 3

इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने मां यमुना की विधिवत पूजा अर्चना की साथ ही उन्होंने माँ यमुना से देश एवं परदेसवासियो की सुख समृद्धि की कामना की।

rekha 4

यह भी पढें : गैंगस्टर-आतंकी कनेक्शन मामला : एनआईए (NIA) की 6 राज्यों और 100 से अधिक ठिकानों पर छापामार कार्रवाई जारी

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश -विदेश में देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध है। जहां इस वक्त चारधाम यात्रा चल रही है,ऐसे में सरकार ने श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसकी समुचित व्यवस्था की है।

rekha 5

यह भी पढें : राहत: सीने में आर-पार हुई सरिया, एम्स (AIIMS) के चिकित्सकों ने 18 वर्षीय बचाई युवक की जान

 

Next Post

अच्छी खबर: ऋषिकेश में चारधाम यात्रियों के लिए बने रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैम्प (Registration Office cum Transit Camp) का CM Dhami ने किया लोकार्पण

अच्छी खबर: ऋषिकेश में 22.25 करोड़ की लागत से चारधाम यात्रियों के लिए बने रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैम्प (Registration Office cum Transit Camp) का CM Dhami ने किया लोकार्पण देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश में […]
p 1 15

यह भी पढ़े