प्रकृति को आभार प्रकट करने वाला लोकपर्व है 'फूलदेई (Fooldeyi)' - Mukhyadhara

प्रकृति को आभार प्रकट करने वाला लोकपर्व है ‘फूलदेई (Fooldeyi)’

admin
bhuvan

प्रकृति को आभार प्रकट करने वाला लोकपर्व है ‘फूलदेई (Fooldeyi)’

भुवन चन्द्र जोशी/अल्मोड़ा

चैत के महीने की संक्रांति को, जब ऊंची पहाड़ियों से बर्फ पिघल जाती है, सर्दियों के मुश्किल दिन बीत जाते हैं, उत्तराखंड के पहाड़ बुरांश के लाल फूलों की चादर ओढ़ने लगते हैं, तब पूरे इलाके की खुशहाली के लिए फूलदेई का त्योहार मनाया जाता है। ये त्योहार आमतौर पर किशोरी लड़कियों और छोटे बच्चों का पर्व है।

यह भी पढ़े : ब्रेकिंग: देहरादून में SSP की बड़ी कार्रवाई, दो, पुलिसकर्मी सस्पेंड व 8 लाइन हाजिर

वक्त के साथ तरीके बदले, लेकिन अब भी ज़िंदा है परंपरा

फूल और चावलों को गांव के घर की देहरी, यानी मुख्यद्वार पर डालकर लड़कियां उस घर की खुशहाली की दुआ मांगती हैं। इस दौरान एक गाना भी गाया जाता है- फूलदेई, छम्मा देई…जतुकै देला, उतुकै सही…दैणी द्वार, भर भकार । फूलदेई के दिन लड़कियां और बच्चे सुबह-सुबह उठकर फ्यूंली, बुरांश, बासिंग और कचनार जैसे जंगली फूल इकट्ठा करते हैं। इन फूलों को रिंगाल (बांस जैसी दिखने वाली लकड़ी) की टोकरी में सजाया जाता है। टोकरी में फूलों-पत्तों के साथ गुड़, चावल और नारियल रखकर बच्चे अपने गांव और मुहल्ले की ओर निकल जाते हैं। इन फूलों और चावलों को गांव के घर की देहरी, यानी मुख्यद्वार पर डालकर लड़कियां उस घर की खुशहाली की दुआ मांगती हैं।

(लेखक अल्मोड़ा के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता हैं।)

Next Post

उत्तराखंड सरकार आज खोलेगी बजट (budget) का पिटारा, लोगों को बेसब्री से इंतजार, दिल्ली से लौटे सीएम धामी

उत्तराखंड सरकार आज खोलेगी बजट (budget) का पिटारा, लोगों को बेसब्री से इंतजार, दिल्ली से लौटे सीएम धामी गैरसैंण/मुख्यधारा आज उत्तराखंड की धामी सरकार अपना बजट का पिटारा खोलने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में रक्षा मंत्री […]
bgat

यह भी पढ़े