Image

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिले उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी, मंत्री बोले- सरकार उपनल कार्मिकों के प्रति संवेदनशील

admin
IMG 20251115 WA0037
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिले उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी
  • मंत्री बोले- सरकार उपनल कार्मिकों के प्रति संवेदनशील

देहरादून/मुख्यधारा

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में उपनल कर्मचारियों के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जोशी के समक्ष समान कार्य के लिए समान वेतन एवं उपनल कर्मचारियों को नियमित करने की मांग प्रमुखता से रखी।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उपनल कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और मामले पर गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है।

IMG 20251115 WA0036

मंत्री जोशी ने कहा कि शीघ्र ही उपनल कर्मचारियों के हित में उपयुक्त निर्णय लिया जाएगा, जिससे उन्हें राहत मिल सके।

इस दौरान उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल, महामंत्री विनय प्रसाद, हरीश कोठारी, पीएस बोरा, जगतराम भट्ट उपस्थित रहे।

Next Post

बाल दिवस का उपहार: गुरुजी ने गरीब विद्यार्थियों को बांटे स्कूली गणवेश

बाल दिवस का उपहार: गुरुजी ने गरीब विद्यार्थियों को बांटे स्कूली गणवेश बाल दिवस पर प्रेरक पहल, वेतन से ड्रेस और कोट ख़रीद कर किए वितरित नीरज उत्तराखंडी/मोरी बाल दिवस के अवसर पर गड़ूगाड़ राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यरत अंग्रेजी […]
IMG 20251115 WA0039

यह भी पढ़े