बाल दिवस का उपहार: गुरुजी ने गरीब विद्यार्थियों को बांटे स्कूली गणवेश

admin
IMG 20251115 WA0039

बाल दिवस का उपहार: गुरुजी ने गरीब विद्यार्थियों को बांटे स्कूली गणवेश

बाल दिवस पर प्रेरक पहल, वेतन से ड्रेस और कोट ख़रीद कर किए वितरित

नीरज उत्तराखंडी/मोरी

बाल दिवस के अवसर पर गड़ूगाड़ राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यरत अंग्रेजी प्रवक्ता सुरेश कुमार ने सराहनीय एवं प्रेरक पहल करते हुए विद्यालय में अध्ययन करने वाले आर्थिक रूप से परेशान 9 छात्र छात्राओं को निशुल्क स्कूल ड्रेस व कोट वितरित किए।

विद्यालय में उत्कृष्ट पठन पाठन के साथ-साथ नवाचारी कार्य करने व छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने में विशेष योगदान देने वाले शिक्षक सुरेश कुमार प्रवक्ता अंग्रेजी रा०इ०कॉ० गडूगाड ने बाल दिवस पर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को अपने वेतन से स्कूल ड्रेस और कोट वितरित कर एक अनुकरणीय एवं प्रेरक पहल शुरू की।

IMG 20251115 WA0041

राजकीय इंटर कॉलेज गडूगाड़ में आयोजित बाल दिवस यानि पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयन्ती के उपलक्ष में राजकीय इंटर कालेज गडूगाड में कार्यरत शिक्षक सुरेश कुमार प्रवक्ता अंग्रेजी ने विद्यालय में 6 से कक्षा 12 तक अध्ययनरत् आर्थिक रूप से कमजोर मातृहीन एवं पितृहीन ,छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अपने निजी वेतन से एक-एक स्कूल ड्रेस कोट (ब्लेजर) खरीद कर वितरित किए ।
प्रधानाचार्य ने सुरेश कुमार प्रवक्ता अंग्रेजी के द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य की सराहना की है

Next Post

दिल्ली पब्लिक स्कूल देहरादून के ताइक्वांडो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन

देहरादून/मुख्यधारा दिल्ली पब्लिक स्कूल, देहरादून में 15 नवम्बर 2025, शनिवार को स्कॉलर बैज सेरेमनी 2025 का आयोजन किया गया। यह स्कूल का एक खास कार्यक्रम है, जिसमें पढ़ाई और अन्य क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सग्गानित किया […]
IMG 20251115 WA0020

यह भी पढ़े