Image Image

ग्राफिक एरा अस्पताल में दुर्लभ मामले में लेप्रोस्कोपी से ईलाज में कामयाबी

admin
g

ग्राफिक एरा अस्पताल में दुर्लभ मामले में लेप्रोस्कोपी से ईलाज में कामयाबी

देहरादून/मुख्यधारा

ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञों ने लेप्रोस्कोपी सर्जरी के जरीए पोस्टेरियर गैस्ट्रिक वाॅल परफोरेशन का उपचार करने में सफलता हासिल की है।

28 वर्षीय व्यक्ति को पेट दर्द व उल्टी की शिकायत के बाद ग्राफिक एरा अस्पताल लाया गया। सीटी स्कैन से मरीज के पेट में एक सेंटीमीटर का छेद होने का पता लगा। मरीज गम्भीर स्थिति में था। ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञों की टीम ने लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से मरीज का उपचार करने में सफलता प्राप्त की। यह उपचार जर्नल सर्जरी डिपाटमेण्ट के एचओडी डा. ऐ. के. मल्होत्रा के निर्देशन में किया गया। उपचार करने वाले विशेषज्ञों की इस टीम में डा. विनम्र मित्तल, डा. अंकित जैन, डा. अमन कामरा, डा. ऐ. के. शर्मा और आपरेशन थियेटर सर्जकिल टीम के अशोक व आकाश शामिल थे। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत राज्य में अपनी तरह का यह पहला मामला है।

यह भी पढ़ें : निकाय चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र विकास की “गारंटी” : सीएम धामी

डा. ऐ. के. मल्होत्रा ने बताया कि पोस्टेरियर गैस्ट्रिक वाॅल परफोरेशन एक दुर्लभ स्थिति है। विश्व में अब तक इसके 30 से भी कम मामले पाये गये हैं। इसमें मरीज के पेट, बड़ी आंत व छोटी आंत में छेद हो जाता है। ग्राफिक एरा अस्पताल में आये परफोरेशन के इस मामले में मरीज पेट में छेद के साथ ही रेट्रोपेरिटोनियल एयर व फ्लूइड कलैक्शन की समस्या से भी जूझ रहा था। उन्होंने बताया कि पहले परफोरेशन के लिए ओपन सर्जरी ही एकमात्र विकल्प होती थी। ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञों व अत्याधुनिक तकनीकों की मदद से मरीज का उपचार दूरबीन विधि से सफलतापूर्वक किया। उपचार के दौरान ग्राहम पैच से छेद को बंद किया गया और प्रभावित जगह की सफाई रेट्रोपेरिटोनियल लैवेज प्रक्रिया से की गई। उपचार के बाद अब मरीज की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है।

यह भी पढ़ें : देवभूमि का अन्ना संवारेगा तीर्थनगरी ऋषिकेश, भारी जनसमर्थन मिलते देख भाजपा-कांग्रेस का बढ़ रहा सिरदर्द

Next Post

उत्तराखंड में भूतापीय ऊर्जा के अन्वेषण और विकास में जुड़ेगा नया आयाम, आइसलैंड की कंपनी VERKIS के साथ सरकार का MoU

उत्तराखंड में भूतापीय ऊर्जा के अन्वेषण और विकास में जुड़ेगा नया आयाम, आइसलैंड की कंपनी VERKIS के साथ सरकार का MoU उत्तराखंड सरकार और आइसलैंड की कंपनी VERKIS के मध्य संपादित हुआ भूतापीय ऊर्जा के अन्वेषण और इसके विकास से […]
p 1 18

यह भी पढ़े