बिग ब्रेकिंग : आज भी उत्तराखंड में corona का नया रिकार्ड। आज 946 पॉजीटिव और नौ मरीजों की मौत - Mukhyadhara

बिग ब्रेकिंग : आज भी उत्तराखंड में corona का नया रिकार्ड। आज 946 पॉजीटिव और नौ मरीजों की मौत

admin
corona virus in uttarakhand 1 1

मुख्यधारा ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के नित नए रिकार्ड बन रहे हैं और हर दिन पहले दिन का रिकार्ड टूटता जा रहा है। आज प्रदेश में अब तक के सर्वाधिक 946 corona पॉजीटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या अब 6871 पहुंच गई है। आज विभिन्न अस्पतालों से आज 508 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अभी भी 14447 सेंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। इससे पहले गत दिवस प्रदेशभर से अब तक के रिकार्ड 836 कोरोना संक्रमित सामने आए थे।

शाम को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 10753 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज जांच के लिए 9909 सेंपल भेजे गए हैं।
वर्तमान में कोरोना मरीजों की दर उत्तराखंड में 67.38 प्रतिशत है। उत्तराखंड में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 22180 पर पहुंच गया है, जबकि इनमें से 14945 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। पिछले 24 घंटों में ही प्रदेश में 9 संक्रमितों की मौत हुई है और अब तक कुल 300 मरीजों की विभिन्न बीमारियों के चलते मौत हुई है। 64 संक्रमित राज्य से बाहर माइग्रेट कर चुके हैं।

20200903 194859

आज विभिन्न जिलों से आए संक्रमित

  • देहरादून से आज 272 मरीज पाए गए हैं।
  • हरिद्वार से 135 संक्रमित सामने आए हैं।
  • ऊधमसिंहनगर से आज 194 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
  • नैनीताल से 105 लोगों में कोरोना पाया गया है।
  • चंपावत से 20 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं।
  • बागेश्वर से 1 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
  • पिथौरागढ़ से 28 लोग संक्रमित हुए हैं।
  • अल्मोड़ा से 48 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं।
  • पौड़ी गढ़वाल से 31 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
  • टिहरी गढ़वाल से आज 37 लोग संक्रमित हुए हैं।
  • उत्तरकाशी जिले से 50 लोगों में कोरोना पाया गया है।
  • चमोली में आज 1 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं।
  • रुद्रप्रयाग से 24 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
Next Post

श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा का शुभारंभ/पंच प्यारों की अगुवाई में पहला जत्था पहुंचा हेमकुंड साहिब

चमोली। श्री हेमकुण्ड साहिब-लोकपाल यात्रा के मुख्य पड़़ाव गोविंदघाट से इस वर्ष की पहली यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया। गुरुवार को गोविंदघाट से हुकमनामा लेकर पंच प्यारों की अगुवाई में इस वर्ष का पहला जत्था हेमकुंड साहिब पहुंच गया है। […]
ph 1

यह भी पढ़े