government_banner_ad गर्मी के तेवर (Heat wave): भयंकर गर्मी ने लोगों की उड़ाई नींद, मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश का इंतजार, तपिश में झुलस रहा देहरादून - Mukhyadhara

गर्मी के तेवर (Heat wave): भयंकर गर्मी ने लोगों की उड़ाई नींद, मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश का इंतजार, तपिश में झुलस रहा देहरादून

admin
g 1 9

गर्मी के तेवर (Heat wave): भयंकर गर्मी ने लोगों की उड़ाई नींद, मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश का इंतजार, तपिश में झुलस रहा देहरादून

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तर भारत के राज्यों में एक महीने से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों को चिड़चिड़ा बना दिया है। तेज धूप और उमस से शरीर पर भी बुरा असर डाला है। कई दिनों से गर्मी लोगों के लिए आफत बन गई है। न दिन को सुकून न रात में आराम। रात में लोगों की नींद उड़ गई है। बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गर्मी की वजह से कई महत्वपूर्ण काम भी समय पर नहीं हो पा रहे हैं। ‌इस बार गर्मी का दौर जरूरत से ज्यादा लंबा हो गया। वहीं दूसरी ओर दक्षिण और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में लगातार हो रही बारिश मुसीबत बनी हुई है।

इसके साथ पहाड़ी राज्य हिमाचल और उत्तराखंड में भी भयंकर गर्मी से हालत खराब है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कई दिनों से तापमान 40, 41, 42 व 43 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। दिन में लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। अब पूरे उत्तर भारत में मानसून की बारिश का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि गर्मी का सीजन अब आखिरी चरण में भी है। दो-चार दिनों में मौसम में परिवर्तन भी होने वाला है।

यह भी पढ़ें : बस हादसाः सीएम धामी की अफसरों को दो टूक, दायित्व निर्वहन में शिथिलता पर होगी कड़ी कार्रवाई

एक सप्ताह के भीतर मानसून पूरे देश भर में छा जाएगा। लेकिन इस बार भीषण गर्मी वर्षों तक याद भी रहेगी। सोमवार को मौसम विभाग ने 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और तमिलनाडु में भी आज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि मध्य प्रदेश में 5 दिनों तक बारिश का दौर देखने को मिलेगा। यहां फिलहाल प्री-मानसून एक्टिविटी जारी है।

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 2 दिन तक सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पंजाब, दिल्ली, बिहार और झारखंड में भी सीवियर हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के जम्मू, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में भी लू चलने की संभावना है। ओडिशा में 20 जून तक उमस भरी गर्मी जारी रहेगी। सोमवार को प्रयागराज देश का सबसे गर्म शहर था। यहां तापमान 47.6 डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें : घर में नल, लेकिन नहीं मिल रहा एक बूंद जल (water)

गुजरात में 11 जून को एंट्री लेने के बाद मानसून रुक गया है। 10-14 जून के बाद से मानसून स्थिर होने की वजह से कमजोर हुआ है, एमपी और अन्य राज्यों में यह 18-19 जून तक पहुंच सकता है।

यूपी का प्रयागराज देश में सबसे गर्म रहा, यहां रविवार को अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झांसी में पारा 47.1 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी और कानपुर में 46.8 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के लुधियाना और हरियाणा के नूंह में पारा 47.2 तक पहुंचा।

यह भी पढ़ें : बद्रीनाथ धाम के साथ ही चमोली में भव्य रूप से मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day)

Next Post

वायनाड से राहुल ने सीट छोड़ी : पांच साल बाद फिर यूपी की सक्रिय सियासत में लौटेंगे, रायबरेली आया पसंद, प्रियंका गांधी संभालेंगी वायनाड

वायनाड से राहुल ने सीट छोड़ी : पांच साल बाद फिर यूपी की सक्रिय सियासत में लौटेंगे, रायबरेली आया पसंद, प्रियंका गांधी संभालेंगी वायनाड शंभू नाथ गौतम भले ही इस बार लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन दल की सरकार नहीं […]
r 1 32

यह भी पढ़े