आज से सबसे गर्म दिन नौतपा शुरू, कई राज्यों में लू का रेड अलर्ट, राजस्थान में बुरा हाल, 15 लोगों की मौत - Mukhyadhara

आज से सबसे गर्म दिन नौतपा शुरू, कई राज्यों में लू का रेड अलर्ट, राजस्थान में बुरा हाल, 15 लोगों की मौत

admin
n

आज से सबसे गर्म दिन नौतपा शुरू, कई राज्यों में लू का रेड अलर्ट, राजस्थान में बुरा हाल, 15 लोगों की मौत

मुख्यधारा डेस्क

पूरा उत्तर भारत तेज गर्मी में जल उठा है। सबसे ज्यादा राजस्थान में बुरा हाल है। राजस्थान में जानलेवा गर्मी पड़ रही है। प्रदेश के कई जिलों में दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ है। राज्य में हीटवेव से शनिवार को एक और मौत हुई है। इसी के साथ लू से जान गंवाने वालों की संख्या 15 हो गई है।

राजस्थान में शुक्रवार को फलौदी 49 डिग्री पार करके सबसे गर्म रहा। वहीं जोधपुर में 47 .6, गंगानगर 46.6, बीकानेर 45.8, बाड़मेर 48.2, जैसलमेर 48.3 तापमान दर्ज किया गया। अगले 72 घंटों में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। इस अवधि में जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर और कोटा संभाग में पारा 2 डिग्री तक बढ़ सकता। उधर, नौतपा की शुरुआत के साथ ही राजस्थान के 12 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें : पायलट की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा होने से टला

ज्योतिष के हिसाब से सूर्य कृतिका से रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तब से नौ दिन तक नौ तपा होता है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के लिए लू (हीटवेव) का रेड अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं को इमरजेंसी मोड पर डाल दिया गया है। अस्पतालों में लू की चपेट में आए मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में बिजली की खपत भी पीक पर पहुंच गई है। राजस्थान में सफाई कर्मचारियों से सुबह 5 से 10 बजे तक ही काम करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें :सख्ती : चारधाम यात्रा में लापरवाही पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई : सीएम धामी

मध्य प्रदेश, पंजाब और दिल्ली में डॉक्टरों ने मरीजों और बुजुर्गों से दिन में यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। अगले 3 दिन तक प्रदेश में गर्मी के तेवर और तेज होंगे। पारा 46 से 49 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में शनिवार को हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है। 27 जिलों में दिन जैसी गर्मी का एहसास रात में भी होगा। यहां रातें गर्म रहने का अलर्ट है। दिन का तापमान जहां 48 डिग्री और रात का टेंपरेंचर 35 डिग्री से ऊपर जा सकता है। मध्य प्रदेश में नौतपा के पहले ही दिन गुना, अशोकनगर और निवाड़ी में लू का रेड अलर्ट है। यदि 10 साल के आंकड़ों पर नजर डाले तो 5 साल ऐसे रहे, जब नौतपा में प्रदेश जमकर तपा। वहीं हरियाणा के 15 जिलों में आज हिटवेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :वाटर टावर (water tower) के करीब रहकर भी उत्तराखंड प्यासा

इनके अलावा पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत यलो अलर्ट पर हैं। रेड अलर्ट वाले जिलों में पारा 46 पार रहने के आसार हैं। बता दें कि मानसून 19 से 21 मई के बीच श्रीलंका से टकराया है, 23 मई तक यह श्रीलंका के मध्य तक पहुंच गया है। यहां तेज बारिश हो रही है। अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 6 लोगों की मौत हो गई है। मानसून के केरल के तटों से टकराने की संभावित तारीख 31 मई बताई गई है।

Next Post

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा और अधूरे इंतजाम

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा और अधूरे इंतजाम डॉ. हरीश चन्द्र अन्डोला उत्तराखंड सरकार की ओर से तीर्थयात्रियों से लगातार सुरक्षित यात्रा की अपील की जा रही है। हेल्थ चेकअप कराकर ही यात्रा करने का अनुरोध किया जा रहा है। दिल […]
c 1 23

यह भी पढ़े