Image

मां और शिशु की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है संस्थागत प्रसव : सविता कपूर

Mukhyadhara
IMG 20260423 WA0002 1
  • मां और शिशु की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है संस्थागत प्रसव : सविता कपूर
  • गांधी ग्राम में स्वास्थ्य कैंप लगाकर की गयी गर्भवती महिलाओं की ए.एन.सी. जांच

देहरादून/मुख्यधारा

स्वास्थ्य विभाग देहरादून द्वारा कैंट विधानसभा क्षेत्र के वार्ड गांधी ग्राम क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों हेतु स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं की ए.एन.सी. जांच की गयी, साथ ही उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं को उपचार उपलब्ध कराया गया।

शिविर में बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गयी। इसके अतिरिक्त लाभार्थियों को निःशुल्क औषधि वितरण किया गया तथा रक्तजांच सेवाएं भी दी गयी।

शिविर में कुल 142 गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गयी। जिसमें 47 ए.एन.सी. जांच, 04 ए.एन.सी. पंजीकरण तथा 10 उच्च जोखिम गर्भवतियों को चिन्हित किया गया। चिन्हित की गयी गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की निरंतर निगरानी की जायेगी।

क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु अनेक योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन कर रही है। मां और शिशु की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है।

IMG 20260423 WA0001

उन्होंने अपील की कि समुदाय के सभी लोग मिलकर यह प्रयास करें कि उनके आस पास निवास करने वाली गर्भवती महिलाओं का प्रसव सिर्फ अस्पताल में ही हो। संस्थागत प्रसव, मां और शिशु की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

गांधी ग्राम पार्षद मीनाक्षी मौर्य ने कहा कि वे समुदाय में जागरूकता अभियान चलाकर होम डिलिवरी के प्रचलन को समाप्त करने का प्रयास करेंगे तथा साथ ही यह सुनिश्चित करेंगे कि क्षेत्र में समस्त गर्भवती महिलाएं प्रसव हेतु चिकित्सालय में ही जायें।

शिविर में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनण्एचण्एमण् डॉ0 निधि रावत ने आशा कार्यकत्रियों को घर-घर अभियान के तहत आगामी तीन माह में प्रसव की संभावित तिथि वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनके स्वास्थ्य की निरंतर निगरानी करने की बात कही।

शिविर में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ0 निधि रावत, डॉ0 मोनिका श्रीवास्तव, डॉ0 एस0के0 झा, डॉ0 सेफाली वर्मा, सी.यू.एच.ओ. राकेश बिष्ट, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पंचम बिष्ट, फार्मेसी अधिकारी उर्मिला द्विवेदी, आशा फैसिलिटेटर बीना राणा, सुमित्रा चौहान, क्षेत्र की समस्त आशा कार्यकत्रियां सहित यूपीएचसी गांधी ग्राम के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़े