ब्रेकिंग: आई.एस.बी.टी. देहरादून में सड़क पर जल भराव को देख उखड़े CM Dhami, जलभराव के कारणों की जाँच कर दोषी अधिकारी पर करें सख्त कारवाई, DM को दिए निर्देश  - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: आई.एस.बी.टी. देहरादून में सड़क पर जल भराव को देख उखड़े CM Dhami, जलभराव के कारणों की जाँच कर दोषी अधिकारी पर करें सख्त कारवाई, DM को दिए निर्देश 

admin
IMG 20230711 WA0023

ब्रेकिंग: आई.एस.बी.टी. देहरादून में सड़क पर जल भराव को देख उखड़े CM Dhami, जलभराव के कारणों की जाँच कर दोषी अधिकारी पर करें सख्त कारवाई, DM को दिए निर्देश

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आई.एस.बी.टी देहरादून में सड़क पर जल भराव को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि जल भराव के कारणों की जाँच की जाय एवं जो भी अधिकारी इसमें दोषी पाये जाते हैं, उन पर सख्त कारवाई की जाए। ड्रेनेज की समस्या का शीघ्र समाधान करवाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए।

मुख्यमंत्री ने इसके बाद चन्द्रबनी देहरादून का स्थलीय निरीक्षण किया। चन्द्रबनी में एक कॉलोनी में जंगल से पानी आने की वजह से जल भराव की स्थिति आई।

IMG 20230711 WA0019

स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर सुरक्षा दीवार का काम पूरा न होने के कारण यह समस्या आ रही है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। यदि लोगों को खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की जरूरत पडेंगी, तो इसकी समुचित व्यवस्था की जाय।

IMG 20230711 WA0021 IMG 20230711 WA0025

निरीक्षण के दौरान आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

तबाही का खौफनाक मंजर : बारिश ने हिमाचल को किया तहस-नहस, उत्तराखंड, दिल्ली-हरियाणा में भी जनजीवन प्रभावित, नदियां उफान पर कई सड़कें बंद

तबाही का खौफनाक मंजर (Horrifying scene of devastation): बारिश ने हिमाचल को किया तहस-नहस, उत्तराखंड, दिल्ली-हरियाणा में भी जनजीवन प्रभावित, नदियां उफान पर कई सड़कें बंद मुख्यधारा डेस्क  देशभर में बारिश तबाही मचा रही है। दिल्ली एनसीआर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, […]
IMG 20230711 WA0026

यह भी पढ़े