डा. निधि उनियाल प्रकरण: उक्रांद(UKD) युवा प्रकोष्ठ ने फूंका स्वास्थ्य सचिव पंकज पांडे का पुतला। सस्पेंड करने की मांग - Mukhyadhara

डा. निधि उनियाल प्रकरण: उक्रांद(UKD) युवा प्रकोष्ठ ने फूंका स्वास्थ्य सचिव पंकज पांडे का पुतला। सस्पेंड करने की मांग

admin 1
1648903272322

देहरादून/मुख्यधारा

बीते दो दिनों से डा. निधि उनियाल व स्वास्थ्य सचिव पंकज पांडे से जुड़े प्रकरण के बाद प्रदेशभर में उबाल है। इसी कड़ी में आज उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ (UKD) के कार्यकर्ताओं ने देहरादून में स्वास्थ्य सचिव पंकज पांडे का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

आज उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) युवा प्रकोष्ठ द्वारा स्वास्थ्य सचिव पंकज पांडे एवं उनकी पत्नी द्वारा दून हॉस्पिटल में एसोसिएशट प्रोफेसर डॉ. निधि उनियाल के साथ किए गए अपमानजनक बर्ताव एवं तत्काल उनके तबादले के मुद्दे को लेकर स्वास्थ्य सचिव का पुतला दहन किया गया।

केंद्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड में इससे पूर्व भी अफसरशाही द्वारा पहाड़ विरोधी कार्य किए गए, लेकिन इस बार स्वास्थ्य सचिव पंकज पांडे द्वारा अपनी पत्नी की स्वास्थ्य जांच के लिए डॉक्टर निधि उनियाल और अन्य स्टाफ को भेजना एवं उसके बाद उनकी पत्नी द्वारा अमर्यादित बर्ताव किया जाना दर्शाता है कि उत्तराखंड मे जूनियर अधिकारियों का किस प्रकार से शोषण हो रहा है।

उन्होंने कहा कि जहां एक ओर राज्य निर्माण में उत्तराखंड के कई माताओं बहिनों ने अपना बलिदान दिया, उसके पाश्चात राज्य का निर्माण हुआ, लेकिन आज बाहरी राज्यों से यहां पर नियुक्त नौकरशाह राज्य के प्राकृतिक संसाधनों के साथ ही राज्य को खोखला करने का कार्य कर रहे हैं।

उक्रांद युवा प्रकोष्ठ (UKD) कार्यकर्ताओं का कहना था कि स्वास्थ्य सचिव पंकज पांडे द्वारा अपने अधिकार का दुरुपयोग कर डॉक्टर निधि उनियाल का अपमान उत्तराखंड एवं राज्य के समस्त कर्मचारियों का अपमान है। आरोप लगाया गया कि पंकज पांडे पर इससे पूर्व भी एन एच 74 घोटालों में संलिप्त पाए गए थे, एवं उनको सस्पेंड भी किया गया था। कुछ समय बाद उन्हें पुन: स्वास्थ्य विभाग में बिठा दिया गया। युवा कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस प्रकार के नौकरशाह उत्तराखंड के हितैषी नहीं हैं।

उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ (UKD) मांग करता है कि इस प्रकार के पहाड़ विरोधी नौकरशाहों को तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य सचिव जैसे जिम्मेदार पद से हटाकर सस्पेंड किया जाए। साथ ही कमेटी बिठाकर जांच की बात करना उत्तराखंड की बेटी का अपमान होगा।

कार्यकर्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि एनएच 74 घोटालों की भी जांच होनी चाहिए। लुशुन टोडरिया ने पंकज पांडे को एक सप्ताह के भीतर सस्पेंड किए जाने को मांग की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी यदि एक सप्ताह के भीतर उन्हें सस्पेंड नहीं किया जाता है तो उक्रांद युवा प्रकोष्ठ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

पुतला दहन कार्यक्रम में युवा प्रकोष्ठ (UKD) से केंद्रीय महामंत्री बृज मोहन सजवाण, केंद्रीय सचिव योगेश शुक्ला, सुरेश आर्य, आर के शंखधर, विरेश चौधरी,सुमित डांगवाल, रविन्द्र ममगाई, शांति प्रसाद भट्ट, जितेंद्र सिंह सहित दर्जन कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: डा. निधि उनियाल (dr nidhi uniyal) प्रकरण की जांच अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार को सौंपी

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: डा. निधि उनियाल मामले में सीएम धामी ने लिया ये बड़ा फैसला #dr nidhi uniyal

 

यह भी पढें: ज्वलंत सवाल: अफसर की पत्नी जो कहे, वो सही! #dr nidhi uniyal

 

…तो इस सीट से लड़ेंगे सीएम धामी(cm dhami) उपचुनाव!

 

यह भी पढें: दु:खद: आज ही शुरू की थी फास्ट फूड की दुकान, आग लगने (fire broke out) से मालिक व उस्ताद झुलसे

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पर दिव्यांग श्रेणी का रिजल्ट जारी नहीं करने का आरोप। सीएम दरबार में पहुंचा मामला

 

यह भी पढें: वीडियो: डीजीपी अशोक कुमार की पत्नी अलकनंदा (alaknanda) का ये गीत हो रहा वायरल। डीजीपी ने भी किया है अभिनय

 

 

Next Post

ब्रेकिंग: उत्तराखंड में इसी सत्र से लागू होगी नई शिक्षा नीति(shiksha neeti) : धन सिंह

उच्चाधिकारियों को दिये एक सप्ताह में ड्राफ्ट फाइनल करने के निर्देश प्रथम चरण में प्री-प्राइमरी, बालवाटिका एवं उच्च शिक्षा के फास्ट सेमेस्टर में लागू होगी एनईपी विश्वविद्यालयों को शैक्षणिक कैलेंडर तैयार करने के निर्देश देहरादून/मुख्यधारा सूबे के सहकारिता, शिक्षा, उच्च […]
images 2022 04 02T210133.138

यह भी पढ़े