जखोली प्रमुख ने इंदिरा हृदयेश के निधन पर जताया गहरा दु:ख - Mukhyadhara

जखोली प्रमुख ने इंदिरा हृदयेश के निधन पर जताया गहरा दु:ख

admin
indra herdesh dehradun

जखोली/मुख्यधारा 

शिक्षक संघ की संरक्षिका,उत्तराखंड विधानसभा में प्रतिपक्ष की नेता और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉ इन्दिरा ह्रदयेश के आकस्मिक निधन पर विभिन्न शिक्षक संगठनों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

विदित हो कि डॉक्टर इन्दिरा ह्रदयेश कांग्रेस पार्टी की बैठक में सम्मिलित होने के लिए दिल्ली गयी थी और बैठक के दौरान ही उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉ इन्दिरा ह्रदयेश वर्ष 1974 से उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड राज्य बनने तक 4 बार शिक्षक कोटे से उतर प्रदेश विधान परिषद सदस्य रही और उत्तराखंड की पहली निर्वाचित विधानसभा में कैबिनेट मंत्री रही और वर्तमान समय में उत्तराखंड विधानसभा में प्रतिपक्ष की नेता थी।

उनके निधन पर विभिन्न शैक्षिक संगठनों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। शोक प्रकट करने वालों में रुद्रप्रयाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट,केदारनाथ विधायक मनोज पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी एवं क्षेत्र पंचायत प्रमुख जखोली प्रदीप प्रसाद थपलियाल,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा,कांग्रेस बुद्धिजीवी एवं शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिवसिंह रावत, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह बुटोला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शशि सेमवाल, अजय पुंडीर, बलवीर नेगी, राजेश थपलियाल, लक्ष्मण रावत,  प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भण्डारी,ज्येष्ठ प्रमुख नागेन्द्र पंवार,कनिष्ठ उप प्रमुख कवीन्द्र सिंह सिंधवाल,सेवादल प्रदेश सचिव धनराज बंगारी,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शर्मा लाल,युवा कांग्रेस प्रवक्ता आयुष सेमवाल,बंटी जगवाण सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने दुःख व्यक्त किया है।

Next Post

इंदिरा हृदयेश के निधन से प्रदेश को हुई अपूरणीय क्षति : कुंजवाल

अल्मोड़ा/मुख्यधारा नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डा. इंदिरा हृदयेश के आकस्मिक निधन के बाद जागेश्वर विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने गहरा दु:ख जताया है। कुंजवाल ने कहा कि कांग्रेस के साथ ही प्रदेश को […]
Screenshot 20210613 141023 Gallery

यह भी पढ़े