पहाड़ों की हकीकतः भूस्खलन (landslide) का खौफनाक मंजर देख सहम गए ग्रामीण। देखें video - Mukhyadhara

पहाड़ों की हकीकतः भूस्खलन (landslide) का खौफनाक मंजर देख सहम गए ग्रामीण। देखें video

admin
landslide

मुख्यधारा/रुद्रप्रयाग 

आज सुबह रुद्रप्रयाग जनपद के सारी ग्राम के झालीमठ में हुए भूस्खलन को देख ग्रामीण सहम गए। भूस्खलन (landslide) में दो गौशाला व शौचालय क्षतिग्रस्त हो गए। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

भूस्खलन का वीडियो

आज सुबह करीब पौने आठ बजे रुद्रप्रयाग जनपद के झालीमठ में अचानक पहाड़ी से भूस्खलन (landslide) हो गया। अचानक हुए भूस्खलन से ग्रामीणों ने शोर मचाकर लोगो को सतर्क कर दिया। बताया गया कि भूस्खलन की चपेट में आने से दो गौशालाएं व शौचालय क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान पास में खड़े युवकों ने मोबाइल में इस घटना का लाइव वीडियो बना दिया।

इसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल जिला प्रशासन को दी। डीएम के निर्देश पर तहसीलदार व आपदा प्रबंधन के अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।

Screenshot 20220228 172156 Facebook

तहसीलदार के निर्देशों पर राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया गया कि 11 परिवारों के लगभग 60 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। प्रभावितों के लिए रहने व खाने की व्यवस्था की जा रही है।

Next Post

अफ्रीकी महाद्वीप के सबसे ऊंचे शिखर पर ग्राफिक एरा का ध्वज फहराया

पुलिस की जवान प्रीति भी इसी चुनौती पर विजय पाने रवाना देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी का ध्वज अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंच गया है। एसडीआरएफ के जवान राजेंद्र सिंह नाथ ने इस पर्वत शिखर पर सफल […]
mountaneeing

यह भी पढ़े