कल्जीखाल प्रमुख बीना राणा (Beena Rana) ने दिवई गांव में पौधारोपण कर किया हरेला का शुभारंभ  - Mukhyadhara

कल्जीखाल प्रमुख बीना राणा (Beena Rana) ने दिवई गांव में पौधारोपण कर किया हरेला का शुभारंभ 

admin
IMG 20230717 WA0041

कल्जीखाल प्रमुख बीना राणा (Beena Rana) ने दिवई गांव में पौधारोपण कर किया हरेला का शुभारंभ

कल्जीखाल/मुख्यधारा

उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला दिवस के अवसर पर विकासखण्ड कल्जीखाल के ग्राम दिवई में प्रमुख बीना राणा ने फलदार पौधों का रोपण कर हरेला कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

आज दिवई ग्राम पहुंचने पर प्रधान ग्राम पंचायत दिवई अनीता देवी एवं ग्राम वासियों ने ढोल-दमाऊ एवं फूल मालाओं से प्रमुख का स्वागत किया। प्रमुख बीना राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Video

आयोजित कार्यक्रम में ग्रामवासियों एवं जन प्रतिनिधियों ने 300 फलदार पौधों का रोपण किया। उपरोक्त फल प्रजाति में आम, अमरूद, नींबू, सन्तरा, माल्टा एवं आंवला के पौधों का रोपण किया जाना है।

IMG 20230717 WA0040

विकासखण्ड के कर्मचारियों/अधिकारियों स्थानीय जन प्रतिनिधियों एवं ग्राम वासियों ने पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अपने सम्बोधन में प्रमुख बीना राणा  ने कहा कि हमें प्रकृति पर्यावरण संरक्षण एवं सम्वर्द्वन के लिये पेड़ लगाने चाहिये। इस बार विकासखण्ड में एक सप्ताह में 50,000 फलदार पौध लगाने का लक्ष्य रखा है, जिससे आम आदमी की आय में वृद्धि हो सके तथा हमारे युवाओं के लिये रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके।

IMG 20230717 WA0038

उन्होंने कहा कि  पेड़ पौधों से हमें शुद्ध हवा, पानी, फल फूल, चारा पत्ती, जलाऊ लकड़ी, ऑक्सीजन, इमारती लकड़ी, विभिन्न रोगों में काम करने वाली औषधियां मिलती है। हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उनकी देखभाल भी करनी होगी तभी हमारा पर्यावरण बचा रहेगा।

प्रमुख ने सभी उपस्थित आगुन्तुकों को उत्तराखण्ड लोक पर्व हरेला की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में पौधों का रोपण किया जा रहा है, लेकिन हमें पिछले वर्ष लगाये गये पेड़ों की समीक्षा भी करनी चाहिए कि कितने पेड़ बचे हैं।

IMG 20230717 WA0037 IMG 20230717 WA0039

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी सुरेश शाह, कनिष्ठ उप प्रमुख अर्जुन पटवाल, प्रधान संगठन अध्यक्ष रमेश चंद्र शाह, पूर्व जेष्ठ प्रमुख महेंद्र मवाना, पूर्व छेत्र पंचायत जयकृत सिंह, दिगंबर सिंह, रविन्द्र बिस्ट, संजय पटवाल, छेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र पटवाल, प्रधान बड़कोट नवीन कुमार, कविंद्र सिंह अगरोड़ा, राकेश कुमार थापला, सुनील नेगी सूतार गांव, पूर्व प्रधान महावीर सिंह, बीजेपी महिला मण्डल अध्यक्ष यशोदा देवी, पिंकी देवी अक्ष्यक्ष महिला मंगल दल, सामाजिक कार्यकर्ता अजय पटवाल, अशोक रावत, कुलदीप रावत, अनुसूया देवी, सुमन देवी एवं विकासखण्ड के कर्मचारी, अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Next Post

Environmental: पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने का पर्व है हरेला: आलोक पांडे

Environmental: पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने का पर्व है हरेला : आलोक पांडे हरेला पर्व के अवसर पर निबंधक कार्यालय मियांवला में रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव द्वारा किया गया वृक्षारोपण देहरादून/मुख्यधारा पूरे उत्तराखंड में आज से हरेला पर्व बड़ी धूमधाम से […]
IMG 20230717 WA0048

यह भी पढ़े