video damta accident: डामटा हादसे का मंजर देख कांप रही रूह, अभी तक हो चुके हैं इतने शव बरामद - Mukhyadhara

video damta accident: डामटा हादसे का मंजर देख कांप रही रूह, अभी तक हो चुके हैं इतने शव बरामद

admin 2
1654442833009

हृदय विदारक तस्वीरें देख सभी की कांप रही रूह। अभी तक 26 शव बरामद 

उत्तरकाशी/मुख्यधारा

इस वक्त चारधाम यात्रा से जुड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां उत्तरकाशी जनपद के डामटा में एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई (damta accident) में समा गई। इससे बस में सवार 26 यात्रियों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया है। अंधेरे होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है।

video

उत्तरकाशी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बस संख्या यूके04PA-1541 हरिद्वार से मध्य प्रदेश के यात्रियों को लेकर यमुनोत्री के रवाना हुई। उक्त बस में 28 लोग सवार थे।

video

जैसे ही बस यमुनोत्री राजमार्ग पर डामटा, रिखाऊं खड्ड के पास पहुंची, वह अचानक अनियंत्रित हो गई और देखते ही देखते गहरी खाई से (damta accident) लुढकते हुए यमुना नदी तक जा पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस हादसे के बाद बस के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीमें पहुंची व रेस्क्यू में जुट गई।

1654443170179

प्राप्त जानकारी के अनुसार खाई से 26 यात्रियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। अन्य यात्रियों का भी रेस्क्यू किया जा रहा है। ये सभी यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

मौके पर शवों के ढेर देख सभी की रूह (damta accident) कांप रही है। घटनास्थल पर मौजूद शवों के ढेर वाली तस्वीरें व अन्य वीडियो इतने हृदय विदारक हैं कि वह पाठकों के साथ शेयर नहीं की जा सकती।
इस दुखद के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृतकों के नाम

1. राजकुमार (38)
2. मेनका प्रसाद (56)
3. सरोज (54)
4. बद्री प्रसाद (63)
5. करन सिंह (62)
6. चनरकली (61)
7. मोतीलाल (62)
8. बलदेव (77)
9. कुसुमबाई (77)
10. अनिल कुमारी (50)
11. कृष्ण बिहारी (69)
12. प्रभा (63)
13. शकुंतला (60)
14. पार्वती (62)
15. सिलाबाई (61)
16. विश्वकांत (39)
17. चंद्रकला (57)
18. कांछे दिलाल (62)
19. राजाबाई (59)
20, धनीराम (72)
21. कामबाई (57)
22. विंद्रावेन (61)
23. कमला (59)
24. रामसखी (63)
25. गीताबाई (55)
26. परिचालक

ये हुए घायल

1- उदय सिंह पुत्र श्याम सिंह (63)
2- हकिराजा पत्नी उदय सिंह (60)
3- राजकुंवर (58)
4- हीरा सिंह पुत्र धर्म सिंह (बस चालक) निवासी ग्राम सहज निकलटी, पिथौरागढ़

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया गहरा दुख

1654444631545

 

यह भी पढें: चारधाम यात्रा 2022 : इस बार टूटेगा चारधाम (chardham yatra) आने वाले यात्रियों का पुराना रिकार्ड। एक माह ही दर्शन कर चुके हैं 16 लाख श्रद्धालु। 2019 में आए थे कुल 34 लाख यात्री

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: राज्यसभा चुनाव (rajyasabha election) के लिए कांग्रेस के इन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: इंतजार खत्म, उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (uttarakhand board result) कल शिक्षा मंत्री करेंगे जारी

Next Post

ब्रेकिंग: डामटा हादसे (damta accident) के बाद cm dhami ने किया आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण। अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर डामटा के समीप हुई बस दुर्घटना (damta accident) पर राहत एवं बचाव कार्यों की ली जानकारी। बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को […]
IMG 20220605 WA0066

यह भी पढ़े