ब्रेकिंग: डामटा हादसे (damta accident) के बाद cm dhami ने किया आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण। अधिकारियों को दिए ये निर्देश - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: डामटा हादसे (damta accident) के बाद cm dhami ने किया आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण। अधिकारियों को दिए ये निर्देश

admin
IMG 20220605 WA0066
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण
  • यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर डामटा के समीप हुई बस दुर्घटना (damta accident) पर राहत एवं बचाव कार्यों की ली जानकारी।
  • बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को दिये राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

देहरादून। यमुनोत्री मार्ग पर डामटा के समीप रविवार को हुई बस दुर्घटना (damta accident) की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। उन्होंने बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना (damta accident) में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी ईश्वर से कामना की है। उन्होंने घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था के निर्देश भी जिलाधिकारी उत्तरकाशी को दिए हैं।

IMG 20220605 WA0063

मुख्यमंत्री ने आपदा कंट्रोल के संचालन व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों से भी कंट्रोल रूम के संचालन से सम्बन्धित प्रक्रियाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में यात्रा अपने चरम पर है। यात्रा संचालन में व्यवस्थाओं के साथ ही किसी भी प्रकार की अनहोनी पर त्वरित राहत सम्बन्धी कार्य संचालित हो। इसके लिए कारगर व्यवस्था बनायी जाए। सभी जनपदों से आपदा कंट्रोल रूम को 24 घंटे सूचनाएं उपलब्ध कराये जाने के साथ ही जनपदों के आपदा कंट्रोल रूमों को भी और अधिक सक्रिय किये जाने के उन्होंने निर्देश दिए।

IMG 20220605 WA0062

दुर्घटनाग्रस्त (damta accident) हुई बस में सवार लोग मध्यप्रदेश के होने के कारण मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता कर दुर्घटना की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किये जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया गहरा दुख

वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मैं शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने बस दुर्घटना में मुआवजा का ऐलान भी किया है। हादसे में जान गंवाने वाले परिजनों के लिए PMNRF की ओर से दो-दो लाख और घायलों को ₹50000 मुआवजा दिया जाएगा।

1654449664099

 

video damta accident: डामटा हादसे का मंजर देख कांप रही रूह, अभी तक हो चुके हैं इतने शव बरामद

 

यह भी पढें: चारधाम यात्रा 2022 : इस बार टूटेगा चारधाम (chardham yatra) आने वाले यात्रियों का पुराना रिकार्ड। एक माह ही दर्शन कर चुके हैं 16 लाख श्रद्धालु। 2019 में आए थे कुल 34 लाख यात्री

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: राज्यसभा चुनाव (rajyasabha election) के लिए कांग्रेस के इन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: इंतजार खत्म, उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (uttarakhand board result) कल शिक्षा मंत्री करेंगे जारी

Next Post

world environment day : आशारोड़ी रेंज में लिया गया पर्यावरण बचाने का संकल्प। पौधारोपण कर इनके संरक्षण की भी जिम्मेदारी

देहरादून/मुख्यधारा विश्व पर्यावरण दिवस (world environment day)  के अवसर पर देहरादून वन प्रभाग की आशारोड़ी में वन क्षेत्राधिकारी डा. उदय गौड़ के नेतृत्व में आरक्षित वन क्षेत्र से प्लास्टिक पन्नियों, रैपर व खाली बोतलों को हटाया गया। इस मौके पर […]
1654454249584

यह भी पढ़े