kedarnath_byelection : केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस के पूर्व विधायक मनोज रावत बने प्रत्याशी

admin
IMG 20241027 WA0005

केदारनाथ/मुख्यधारा

केदारनाथ उपचुनाव kedarnath_byelection में कांग्रेस हाईकमान ने पूर्व विधायक मनोज रावत पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसके साथ ही हो कांग्रेस तेजी के साथ चुनाव मैदान में कूद गई है।

केदारनाथ उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद पूर्व विधायक मनोज रावत ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने मुख्यधारा को जानकारी देते हुए बताया कि उप चुनाव केदारनाथ विधानसभा के कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के रूप में आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आज रुद्रप्रयाग जनपद मुख्यालय किये गए स्वागत से अभिभूत हूँ। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी आगामी उपचुनाव मजबूती से लड़ेगी और भारी मतों से जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेगी।WhatsApp Image 2024 10 27 at 3.05.37 PM 1024x1372 1

इस दौरान मनोज रावत के साथ रुद्रप्रयाग जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, चमोली जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, ब्लॉक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य कुलदीप कंडारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेश्वरी देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर बिष्ट, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव संतोष रावत, वरिष्ठ कांग्रेसी भगवती गैरोला, नरेंद्र रावत समेत अन्य कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे।

Next Post

केदारनाथ उपचुनाव : कांग्रेस के मनोज रावत व भाजपा की आशा नौटियाल के बीच होगी चुनावी जंग, दोनों प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन

केदारनाथ उपचुनाव : कांग्रेस के मनोज रावत व भाजपा की आशा नौटियाल के बीच होगी चुनावी जंग, दोनों प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन पक्ष और विपक्ष के बड़े नेता रहेंगे मौजूद देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड की केदारनाथ सीट पर भी उपचुनाव हो रहे […]
m 1 14

यह भी पढ़े