जानिए आज बुधवार 26 जुलाई 2023 (26 July2023 Rashiphal) को कैसा रहेगा आपका दिन - Mukhyadhara

जानिए आज बुधवार 26 जुलाई 2023 (26 July2023 Rashiphal) को कैसा रहेगा आपका दिन

admin
Rashiphal .2

जानिए आज बुधवार 26 जुलाई 2023 (26 July2023 Rashiphal) को कैसा रहेगा आपका दिन

दिनांक:- 26 जुलाई 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन:- बुधवार
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – दक्षिणायण (याम्यायण)
  • गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
  • ऋतु – वर्षा
  • काल (राहु)- पश्चिम दिशा
  • मास – अधिक श्रावण
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- अष्टमी
  • नक्षत्र – स्वाती
  • योग – साध्य
  • करण- बव
  • दिशा शूल- उत्तर दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 5:22
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— पुष्य नक्षत्र में
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • शिशुपाल के माता का नाम श्रुतश्रवा था ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 12:04 से 1:45 बजे तक।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

नम्रता और मीठे वचन ही मनुष्य के वास्तविक आभूषण होते हैं ।

26 जुलाई का राशिफल

मेष

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप कई दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या से राहत महसूस करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आज आप कोई नया बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा, परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृषभ

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। आपका किसी परिचित से वाद-विवाद हो सकता है। व्यवसाय-व्यापार में आपको अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मिथुन

आज आप किसी वाद-विवाद में फंस सकते हैं। परिवारिक कलह से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर से वैचारिक मतभेद हो सकता है। व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठाएं, अपनो का स्नेह प्राप्त होगा। आज नया काम शुरू न करें।

कर्क

आज काम के मामले में आप कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। पार्टनरशिप में कोई नया काम सोच-विचार कर करें। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

सिंह

आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार समाज में मान-सम्मान की बढ़ोतरी होगी। किसी परिचित से मिलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़ा निवेश कर सकते हैं, विरोधियों से सतर्क रहें।

कन्या

आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार व्यवसाय में अपने सहयोगी पार्टनर से आप धोखा खा सकते है। कोई बड़ा लेन-देन आज व्यापार आदि में न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। यात्रा आदि पर जाये तो वाहन आदि संभलकर चलाएं।

तुला

आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नई साझेदारी से कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

वृश्चिक

आज आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी, काम की अधिकता के कारण स्वाभाव में चिड़चिड़ापन बना रहेगा। व्यापार में अपनो के कारण बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें, न्यायलय पक्ष में हानि उठानी पड़ सकती है।

धनु

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने किसी पुराने साथी से मिलना होगा, कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चित हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।

मकर

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, आज आप अपने प्रिय से मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आप नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी व्यक्ति विशेष से मिलना हो सकता है। पत्नी से मतभेद खत्म होंगे, धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं, जिस कारण मन अशांत रहेगा। परिवार के किसी व्यक्ति से मनमुटाव होगा। अच्छा रहेगा आज आप वाद-विवाद में न उलझे, नहीं तो अपमान का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज काम में रुकावट आएगी।

मीन

आज आप थोड़ा संभलकर रहें, वाहन आदि के उपयोग में सावधानी रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार में किसी विशेष व्यक्ति से विवाद की स्थिति बन सकती हैं। घर में मांगलिक कार्य का योग बनेगा, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Next Post

उत्तराखंड: लोक निर्माण विभाग (PWD) में इन अभियंताओं के हुए ट्रांसफर, पढें पूरी लिस्ट

उत्तराखंड: लोक निर्माण विभाग (PWD) में इन अभियंताओं के हुए ट्रांसफर, पढें पूरी लिस्ट देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग में बंपर तबादले किए गए हैं। इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार तत्काल प्रभाव से निम्न […]

यह भी पढ़े