जानिए आज शुक्रवार 1 सितम्बर 2023 को कैसा रहेगा आपका राशिफल (1 September 2023 Rashiphal) - Mukhyadhara

जानिए आज शुक्रवार 1 सितम्बर 2023 को कैसा रहेगा आपका राशिफल (1 September 2023 Rashiphal)

admin
Rashiphal 5

जानिए आज शुक्रवार 1 सितम्बर 2023 को कैसा रहेगा आपका राशिफल (1 September 2023 Rashiphal)

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन:- शुक्रवार
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – दक्षिणायण (याम्यायण)
  • गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
  • ऋतु – वर्षा
  • काल (राहु)- उत्तर दिशा
  • मास – भाद्रपद
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • तिथि- प्रतिपदा
  • नक्षत्र – पू.भा.
  • योग – धृति
  • करण- तैतिल
  • दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 5:38
  • 🌑सूर्यास्त:- 6:18
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— मघा नक्षत्र में
  • 🌺आज का व्रत व विशेष:- पंचक (भदवा) समाप्ति रविवार दिन के 3:41 में ।
  • 🌹आने वाला व्रत व विशेष:- कजरी तीज व्रत- शनिवार व भाद्रीरविव्रत- रविवार ।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • भाद्रपद माह में दही नहीं खाना चाहिए ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 10:23 से 11:58 बजे तक ।

🌺🌼सुविचार🌼🌺

शांतिमय जीवन के लिए आत्मशुद्धि आवश्यक होता है।

1 सितंबर का राशिफल

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। शारीरिक व मानसिक क्लेश से आप परेशान रहेंगे। किसी काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार के काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा में सावधानी रखें। व्यापार में नया काम अभी शुरू न करें।

वृषभ दैनिक राशिफल

आज के दिन आप कहीं बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम की अधिकता के कारण आप कहीं कमजोरी महसूस कर सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग से हानि उठानी पड़ सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल

आज आप कोई वाद-विवाद में फंस सकते हैं। पारिवारिक कलह से आप दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय में अपने पाटनर से आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठाएं। अपनो का प्रेम-स्नेह प्राप्त होगा। आप नया काम शुरू न करें।

कर्क दैनिक राशिफल

आज काम के मामले में आप कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। पार्टनर शीप में कोई नया काम सोच-विचार कर करें। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल

आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार व समाज में मान-सम्मान की बढ़ोतरी होगी। किसी परिचित से मिलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निर्णय आप आप ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़ा निवेश आप कर सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें।

कन्या दैनिक राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। आज कोई बड़ा लेन-देन व्यापार आदि में न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन आदि संभलकर चलाएं।

तुला दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नई साझेदारी से कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आपका आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यवसाय-व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा व स्वास्थ भी बिगड़ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल

आज आप जिस काम की बहुत दिनों से सोच रहे हैं, वह काम पूरा हो सकता है। आपका किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आपका मन आनंद से भरा रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए उपयुक्त होगा। पारिवारिक सदस्यों का प्रेम व सहयोग मिलेगा। आपका पुराना कोई विवाद खत्म होगा। मन प्रसन्न रहेगा व व्यापार में मित्रों के सहयोग से आप कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा व जीवन संगिनी का साथ मिलेगा

कुंभ दैनिक राशिफल

आज आप सामाजिक क्षेत्र में अपमान का सामना कर सकते हैं। किसी लम्बी यात्रा पर आप जाएं तो वाहन आदि का उपयोग सतर्कता से करें। व्यापार क्षेत्र में किसी को बड़ी रकम उधार में न दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी विशेष पद से आप सम्मानित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार आदि में आपको लाभ प्राप्त होगा। आप आज कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

Next Post

राहत: कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (commercial lpg cylinder) के दामों में भी की गई बड़ी कटौती, नए रेट आज से लागू

राहत: कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (commercial lpg cylinder) के दामों में भी की गई बड़ी कटौती, नए रेट आज से लागू मुख्यधारा डेस्क आज पहली तारीख 1 सितंबर को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में भी बड़ी कटौती की गई है। […]
g 1

यह भी पढ़े