एक्सक्लूसिव : क्रूरता की पराकाष्ठा, चीन की कूटनीतिक चाल! - Mukhyadhara

एक्सक्लूसिव : क्रूरता की पराकाष्ठा, चीन की कूटनीतिक चाल!

admin
dragen 1

प्रेम पंचोली/देहरादून

दुनियाभर के अधिकांश देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहे हैं। अपने अपने स्तर से लोग इस महामारी का मुकाबला कर रहे हैं। हालात ऐसी है कि विश्व पटल पर जनाधारित कार्यों की निगरानी रखने वाले विश्व स्वास्थ्य संगठन की कार्रवाई भी मौजूदा समय में निष्क्रिय दिखाई दे रही है। ऐसा लोग सोशल मीडिया पर संवाद कायम कर रहे हैं, जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन दुनियां के लोगो की सेवा के लिए एक निगरानी करने वाली विश्वसनीय संस्था है। यदि ऐसी संस्थाएं लोगों का विश्वास खो रही है तो मानवता खतरे में जा रही है। जिस पर आज ही सोचा जाना लाजिमी है।
संदेह क्यों है? इसलिए कि वुहान शहर से चीन की राजधानी बीजिंग और शंघाई की दूरी कोई 800 किमी. के आसपास ही बताई जाती है और दूसरे देशों की दूरी हजारों किमी है। यानि 1000 किमी से कम दूरी वाली जगह पर कोरोना वायरस ने कोई संकट पैदा नहीं किया है और हजारों मील दूर के देशों में कोरोना ने महामारी पैदा कर दी।
इसके अलावा वुहान शहर में पहला कोराना ग्रसित व्यक्ति मिला। यहीं से बीमारी लोगों की जान पर उतर आई। यही नहीं इस बीमारी के प्रकोप से पूर्व ही चीन ने 12000 बेड वाला अस्पताल भी बनवा लिया था। वुहान शहर में आप जैसे प्रवेश करेंगे, आपको 200 मीटर लम्बी सुरंग से गुजरना होगा, ताकि आप पूर्ण रूप से सैनिटाईज होकर जायें। ये ऐसे सवाल हैं, जिन पर भरोसा किया जा सकता है। अर्थात चीन को मालूम था कि वे इस मानवजनित कोरोना वायरस से निपट लेंगे। यह भी उन्हें ही मालूम था बनस्पत अन्य देशाों के।
इसके अलावा अक्टूबर 2019 में जब चीन में इस कोरोना वायरस ने पनाह ली तो उस वक्त से ही विश्व स्वास्थ्य संगठन की संवेदनशीलता नहीं दिखाई दी। बजाय कई बार संगठन ऐसे बयान कर चुका है कि यह कोई वैश्विक समस्या नहीं है, जबकि कोरोना के प्रारंभिक सैंपल को चीन ने नष्ट कर दिया था, जिसकी सूचना विश्व स्वास्थ्य संगठन को पूर्व से थी।

corona
उल्लेखनीय यह है कि कोरोना मानव से मानव में फैलता है, जिसे चीन के चिकित्सकों द्वारा पुष्ट भी किया गया था। दूसरी तरफ विश्व स्वास्थ्य संगठन के कम्युनिटी निदेशक को यह वायरस एक अफवाह जैसी लग रही थी, क्योंकि वे उन्ही दिनों यानि जनवरी 2020 में बीजिंग (चीन की राजधानी) में प्रवास पर थे। फिर भी इस वायरस के खतरे से वाकिफ नहीं हुए। और तो और 11 जनवरी को विश्व स्वास्थ्य संगठन ट्वीट करके लोगों को आगाह करता है कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए कोई गाइड लाइन जारी करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह वायरस मानव से मानव में नहीं फैलता है, लेकिन मौजूदा समय में साबित हो गया कि कोरोना मानव से मानव में फैलता है। जिस कारण दुनिया में असंख्य लोगों ने अपनी जान गवांई है।
बताया जा रहा है कि चीन के वुहान शहर से पांच लाख लोग उन्हीं दिनों बिना मेडिकल जांच के दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में पंहुच गये। इटली में 6 फरवरी 2020 तक कोरोना वायरस का मामूली केस था। इधर चीनी हम चीनी हैं, वायरस नहीं, हमें गले लगाइए वगैरह…। ऐसा कहकर वे दुनिया के महशूर पर्यटन स्थल सिटी ऑफ लव यानि इटली पहुंच गये।
भारत के अलावा इटली, जर्मनी, स्पेन, फ्रांंस, ब्रिटेन, अमेरिका तक के देश कोरोना से निपटने में त्वरित सफलता नहीं पा रहे हैं। चीन की कूटनीति का हश्र है कि भारत और अन्य देश इंटरनेशनल कम्युनिटी में उसके अछूतपन को दूर करे। मगर समझने के लिए यही काफी है कि जिस तरह का चरित्र विश्व समुदाय के सामने चीन का इस वक्त आया है, वह किसी से छुपा नहीं है। इसके अलावा और चीजों को भी आज विश्वस्तर पर समझने की आवश्यकता जताई जा रही है।
विश्व स्तर पर बहस इस ओर होनी चाहिए कि क्या लोगों में वैमनस्य है। यदि है तो एक देश के लोग दूसरे देशों में कैसे प्रवास कर सकते हंै। चीन में या चीन अधिकृत तिब्बत में दुनिया के सर्वाधिक पर्यटक आते-जाते हैं। इसके इतर चीन के व्यापारिक रिश्तों को विश्व समुदाय हाथों हाथ लेता है। कह सकते हैं कि विश्व स्तर पर चीन के लिए कोई लक्ष्मण रेखा तय नहीं है। तो फिर चीन की राजनीति में इतनी क्रूरता क्यों है। इस ओर बहस आगे बढऩी चाहिए। आज पूरा विश्व तकनीकी विकास के कारण बहुत ही नजदीक आ चुका है। ऐसे वक्त में क्रूर कूटनीति का चलन कितना मानवीय होगा?
मानवाधिकारों का हनन ना हो इस बावत विश्व स्तर पर अलग अलग संगठन भी कार्य कर रहे है, किन्तु जो संकट इस वक्त दुनिया के लोगों के सामने आया, उसमें विश्व स्तरीय संगठनों की भूमिका संदेह के घेरे में है। 2019 के अंत में और 2020 के आरंभ में इंसानों पर जो संकट कोरोना जैसी महामारी के रूप में आई, उसे सम्पूर्ण विश्व समुदाय कभी भूल नहीं सकता।
जानकारों का कहना है कि चीन की कूटनीति का पर्दाफाश हो चुका है कि वे अपने व्यापार के बलबूते विश्व समुदाय के संसाधनो पर कब्जा करना चाहता था। पर उनकी करतूतों का भाण्डा पहले ही फूट गया है। चीन ने पहले खुद को बीमार बताया। कुछ समय बाद अपनी मुद्रास्फीति को गिरने का संकट बताया। हरकतें इतनी बेईमानी साबित हो रही हंै कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अपने शेयर कम करने की चीन ने प्रबल कोशिश की है।
वर्तमान में चीन ने अब अंतर्राष्ट्रीय बाजार पर फिर से कब्जा जमाने की रणनीति बना डाली। इसके प्रमाण यह है कि जापान, फ्रांस, इटली और दूसरे देशों की व्यापारिक कंपनियों के साथ अपने शेयर होल्डर के रिश्ते खत्म करके, ऐसी कम्पनियों को खरीदना आरंभ कर दिया है, क्योंकि चीन ने अपने देश में कोरोना वायरस के कारगर उपाय ढूंढ निकाले हैं या पूर्व से उनके पास इसके इंतजाम थे, पर अन्य देश कोरोना की इस महामारी में जकड़ गये हैं। इस महामारी के कारण अन्य देशों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। दूसरी ओर चीन में मध्यम और कमजोर लोगों की संख्या वर्तमान में बहुत कम हो गई है।
कुल मिलाकर चीन में पैदा हुआ कोरोना वायरस ने विश्व स्तर पर एक तरफ मंदी का असर दिखाया और दूसरी तरफ विश्व समुदाय को इक्कीसवीं सदी में फिर से सोचने के लिए विवश कर दिया है कि जब सम्पूर्ण विश्व एक बाजार का रूप ले रहा है और ऐसे में इस तरह की कूटनीतिक चाल कितनी मानवतावादी है, इस पर विचार करना होगा।
(लेखक स्वतंत्र पत्रकार हैं)

Next Post

पीएम ने कोरोना हराने को देशवासियों से की अपील। पांच अप्रैल को रात नौ बजे अपने घरों के दरवाजों पर जलाएं दीये-मोमबत्ती

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्वाहन देशवासियों से एक वीडियो संदेश के जरिए 5 अप्रैल 2020 को रात्रि 9 बजे अपने-अपने घरों के दरवाजे-बॉलकनी या छतों में खड़े होकर दीपक, मोमबत्ती या मोबाइल का फ्लैश जलाकर देश की […]
20200403 233910

यह भी पढ़े