भाजपा अध्यक्ष के निजी सचिव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश - Mukhyadhara

भाजपा अध्यक्ष के निजी सचिव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश

admin
quint 2 2

नाबालिग कार्यकर्ता की पिटाई एवं उसकी पैंट उतारकर अप्राकृतिक यौनाचार करने की धमकी देने के आरोप में महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा श्याम पंत, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सांसद अजय भट्ट के निजी सचिव ओम प्रकाश तिवारी तथा युवा मोर्चा कार्यकर्ता सौरभ कपूर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। न्यायालय पोक्सो ने डालनवाला थानाध्यक्ष को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।

20190919 135029
बताते चलें कि मई में भाजपा अध्यक्ष के निजी सचिव और महानगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी के नाबालिग भाजपायुमो के टिहरी जिला उपाध्यक्ष विवेक नौटियाल को मार-पीटकर अप्राकृतिक यौनाचार करने की धमकी दी थी। विवेक ने आरोप लगाया था कि ११ मई २०१९ को उसकी इन दोनों ने जमकर पिटाई की थी जिससे उसको गंभीर चोटें आ गई थी। विवेक नौटियाल १७ साल का था। जिसके बाद विवेक नौटियाल ने विपक्षियों के खिलाफ शिकायत की थी।

20190919 135115
इस घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी की जमकर किरकिरी हुई थी। भाजपा नेताओं के इस कृत्य सुनवाई के बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट/अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) देहरादून ने मामले से संबंधित समस्त तथ्यों एवं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तथा थाने की आख्यानुसार पाया कि उपरोक्त रिपोर्ट दर्ज करवाया जाना न्यायोचित है। न्यायालय ने थानाध्यक्ष को निर्देशित किया है किउपरोक्त वाद में मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर अपनी आख्या न्यायालय में प्रेषित करें।

20190919 135201
जाहिर है कि इस आदेश के बाद भी भाजपा की जमकर किरकिरी हुई है।

Next Post

दो बच्चों वाले मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार। पंचायत चुनाव के लिए अधिकतम व्यय सीमा निर्धारित   

देहरादून।  गुरुवार को उत्तराखंड हाई कोर्ट द्वारा दो से अधिक बच्चे वाले पंचायत चुनाव लड़ने वाले फैसले के खिलाफ उत्तराखंड सरकार सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। संभव है शुक्रवार को सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेगी। सरकार […]
IMG 20190909 084203

यह भी पढ़े