त्यौहारी सीजन में मिलावटखोरों पर होगी कार्यवाही - Mukhyadhara

त्यौहारी सीजन में मिलावटखोरों पर होगी कार्यवाही

admin
FB IMG 1567534676947

त्यौहारी सीजन में मिलावटखोरों पर होगी कार्यवाही

देहरादून। अशोक कुमार, महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था के आदेशानुसार आगामी दशहरा, दीपावली आदि त्यौहारों को देखते हुए, खाद्य पदार्थों जिसमें दूध मावा, पनीर आदि में मिलावट करने वाले असमाजिक तत्वों के विरुद्ध 1 से 31 अक्टूबर तक एक माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

समस्त जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने जनपदों में उक्त विशेष अभियान हेतु टीम का गठन कर लिया जाये। मैदानी जनपद में अभियान के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर/देहात तथा पर्वतीय जनपद में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी होंगे।

साथ ही अभियान के दौरान खाद्य विभाग के अध्किारियों की तकनीकी आवश्यकता पड़ने पर खाद्य विभाग से समन्वय स्थापित किया जा सकता है। अभियान के दौरान नौडल अधिकारियों द्वारा टीम का नेतृत्व कर प्रतिदिन की कार्यवाही की समीक्षा कि जाये। जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि उनके द्वारा व्यक्तिगत रुचि लेते हुए निकट पर्यवेक्षण एवं कुशल मार्गदर्शन में अभियान चलाकर टीमों द्वारा की जा रही कार्यवाही की समीक्षा कर अभियान की अद्यावधिक  पाक्षिक समीक्षा आख्या परिक्षेत्र स्तर पर संकलित कर पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध करायेंगे।

अशोक कुमार ने बताया कि आगामी दशहरा, दीपावली आदि महत्वपूर्ण त्यौहारों के अवसर पर दूध, मावा, पनीर, व मावा से बनने वाली मिठाईयों की अध्कि खपत होती है, जिसमें आवश्यकता से अध्कि दूध, मावा व पनीर की जरुरत होती है। जिसका असामाजिक तत्वों द्वारा फायदा उठाकर विभिन्न प्रकार के केमिकल, पाउडर आदि पदार्थ मिलाकर नकली मावा तैयार कर आम जनमानस के जीवन से खिलवाड़ करते हैं। खाद्य पदार्थों मे मिलावट करना एक गम्भीर प्रवृत्ति का अपराध है, जिसमें धारा 272 से 276 भादवि के अन्तर्गत आजीवन कारावास तक का प्राविधान है।

Next Post

उत्तराखण्ड वेब मीडिया एसोसिएशन के चुनाव संपन्न, महासचिव बने आलोक शर्मा, सेमवाल निर्विरोध अध्यक्ष

उत्तराखण्ड वेब मीडिया एसोसिएशन के चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुए। महासचिव पद पर आलोक शर्मा विजयी हुए हैं। विदित हो कि उत्तराखण्ड वेब मीडिया एसोसिएशन के चुनाव केवल प्रदेश महासचिव पद के लिये कराये गए। अध्यक्ष के साथ […]
IMG 20191013 WA0147

यह भी पढ़े