उत्तराखण्ड वेब मीडिया एसोसिएशन के चुनाव संपन्न, महासचिव बने आलोक शर्मा, सेमवाल निर्विरोध अध्यक्ष - Mukhyadhara

उत्तराखण्ड वेब मीडिया एसोसिएशन के चुनाव संपन्न, महासचिव बने आलोक शर्मा, सेमवाल निर्विरोध अध्यक्ष

admin
IMG 20191013 WA0147

उत्तराखण्ड वेब मीडिया एसोसिएशन के चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुए। महासचिव पद पर आलोक शर्मा विजयी हुए हैं।

विदित हो कि उत्तराखण्ड वेब मीडिया एसोसिएशन के चुनाव केवल प्रदेश महासचिव पद के लिये कराये गए। अध्यक्ष के साथ ही अन्य सभी 19 पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिए गये। निर्विरोध चुने गए 19 पदाधिकारी- अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष-२ पद, संगठन मंत्री, सह संगठन मंत्री, सह सचिव-२ पद, मीडिया प्रभारी-२ पद, गढ़वाल मंडल संयोजक-३ पद, कुमाऊँ मंडल संयोजक-३ पद, सोशल मीडिया प्रभारी। प्रदेश महासचिव पद के लिए दो प्रत्याशी, आलोक शर्मा एवं संजीव पंत चुनाव मैदान में थे।

IMG 20191013 WA0144

रविवार 13 अक्टूबर 2019 को सुबह 10 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई तथा दोपहर 2 बजे तक चले  इस चुनाव में कुल 75.7 फीसदी मतदान हुआ। कुल 152 मतदाताओं में से 115 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। सायं 3 बजे से मतगणना शुरू हुई। मतगणना 6 चरणों में कराई गई। अलोक शर्मा पहले ही चरण से लगातार बढ़त बनाये हुए थे। अलोक शर्मा को कुल 72 मत मिले, जबकि संजीव पंत को 43 मत ही प्राप्त हुए। इस प्रकार अलोक शर्मा कुल 29 मतों से प्रदेश महासचिव पद पर विजयी घोषित हुए। इसके उपरान्त सभी सफल प्रत्याशियों को चुनाव अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र दिये गए। एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने जीत का जश्न मनाया।
चुनाव को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न करने का पूरा श्रेय चुनाव अधिकारियों मनीष वर्मा, सुनील गुप्ता और अवधेश नौटियाल को जाता है।

उत्तराखण्ड वेब मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारी/कार्यकारिणी सदस्य:
प्रदेश अध्यक्ष : शिव प्रसाद सेमवाल
प्रदेश महासचिव : अलोक शर्मा
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष : मनोज इष्टवाल
प्रदेश कोषाध्यक्ष : राकेश बिजल्वाण
प्रदेश संगठन मंत्री : दीपक धीमान
प्रदेश उपाध्यक्ष : राजकुमार राणा, विनय भट्ट
प्रदेश सह सचिव : घनश्याम चन्द्र जोशी, सोमपाल सिंह
प्रदेश मीडिया प्रभारी : रजनीश सैनी
प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी : स्वप्निल
प्रदेश सह संगठन मंत्री : अमित आनन्द
प्रदेश सह मीडिया प्रभारी : आशीष नेगी, अमित अमोली
संयोजक कुमाऊँ मंडल : अनिल शाह, नवीन चन्द्र जोशी, अंजू बिष्ट
संयोजक गढ़वाल मंडल : सुदीप पंचभैया, भूपेश्वर पैन्यूली, सबनम कुरैशी

Next Post

शिक्षा निदेशालय की मनमानी के कारण नहीं हो पा रही 300 शिक्षकों की पहाड़ वापसी

शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों की मनमर्जी के चलते नहीं हो पा रही 300 शिक्षकों की पहाड़ वापसी आचार संहिता की आड़ लेकर लटका रहे मामला पर्वतीय जनपदों में चरमराई शिक्षा व्यवस्था की स्थिति किसी से छिपी नही हैं। फिर भी […]
edication derectorate arvi

यह भी पढ़े