लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) बने पिता, राजश्री ने बेटी को दिया जन्म - Mukhyadhara

लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) बने पिता, राजश्री ने बेटी को दिया जन्म

admin
bcha 1

लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) बने पिता, राजश्री ने बेटी को दिया जन्म

मुख्यधारा डेस्क

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के घर में आज किलकारियां गूंजी। लालू के बेटे और बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं।

bcha 2

सोमवार सुबह तेजस्वी की पत्नी रेचल उर्फ राजश्री ने बेटी को जन्म दिया। तेजस्वी के साथ ही परिवार के बाकी सदस्यों ने भी बेटी के आगमन पर खुशियां जाहिर कीं। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

यह भी पढें :ब्रेकिंग: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway) का निर्माण मार्च 2024 तक होगा पूरा, डाटकाली के निकट एलीवेटेड रोड के निर्माण व टनल का CM Dhami ने किया निरीक्षण

तेजस्वी ने कहा कि ‘ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है।’ पूरा लालू परिवार फिलहाल दिल्ली में है। दो दिन पहले राबड़ी देवी भी आनन-फानन में पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुईं थीं। अब उनके घर नन्ही परी आई है।

बता दें कि साल 2021 के दिसंबर माह में तेजस्वी ने राजश्री से विवाह रचाया था। राष्ट्रीय राजधानी में नई दिल्ली में हुए इस विवाह समारोह ने काफी चर्चा बटोरी थी. तेजस्वी और राजश्री की लव मैरिज हुई थी।

यह भी पढें :दु:खद: आकाशीय बिजली गिरने से डुंडा ब्लॉक में सैकड़ों भेड़ बकरियों की मौत, लाखों का नुकसान, देखें हृदय विदारक वीडियो (Hundreds of sheep and goats died in Dunda block)

बताया जाता है कि तेजस्वी और राजश्री के विवाह को लेकर पहले लालू परिवार तैयार नहीं था। मगर बाद में सब राजी हो गए थे। परिवार की रजामंदी के बाद इस जोड़े ने ‘चट मंगनी-पट ब्याह’ रचा लिया था। राजश्री की बात करें तो वह दिल्ली की रहने वाली हैं। उनके पिता चंडीगढ़ के एक स्कूल में प्रिंसिपल रह चुके हैं। राजश्री और तेजस्वी लंबे समय से एक दूसरे को जानते थे।

बहरहाल, पुत्री के जन्म के साथ ही यादव परिवार को बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। लालू परिवार के बाकी सदस्यों ने भी बेटी के आगमन पर खुशियां जाहिर कीं।

तेजस्वी की बहन रोहणी आचार्य ने भी ट्वीट कर लिखा है कि, आज किलकारी गूंजी है मेरे घर-आंगन में खुशियों का ऐसा तोहफा दिया है ईश्वर ने।

यह भी पढें : अच्छी खबर: श्रीनगर विस के 37 स्कूलों में मिले 49 शिक्षक (49 teachers found), दुर्गम क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों की तैनती से क्षेत्रवासियों में खुशी

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह ने भी अपनी सरकार में सहयोगी पार्टी आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव को बधाई दी है।

मुंगेर सांसद ललन सिंह ने लिखा कि बिहार के युवा नेता और माननीय उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी के घर लक्ष्मी रूपी पुत्री रत्न के आगमन पर हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं।

Next Post

पीएम के लोकप्रिय कार्यक्रम ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना की साकार : Anita Mamgai

पीएम के लोकप्रिय कार्यक्रम ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना की साकार : अनिता ममगाई (Anita Mamgai) कार्यकर्ताओं के साथ मीरा नगर में महापौर ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात ऋषिकेश/मुख्यधारा नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने आज […]
anita 1 2

यह भी पढ़े