1989 में राम मंदिर आंदोलन के दौरान मेरठ में भेष बदलकर रहते थे सीएम त्रिवेंद्र रावत - Mukhyadhara

1989 में राम मंदिर आंदोलन के दौरान मेरठ में भेष बदलकर रहते थे सीएम त्रिवेंद्र रावत

admin
20200805 190211

देहरादून। मुख्यमंत्री ने अपने स्मरण को साझा करते हुए कहा कि श्रीराम मन्दिर के निर्माण के लिए जब 1989 में आन्दोलन चल रहा था, तब वे मेरठ में थे। उन्होंने कहा कि वह भेष बदलकर इस आन्दोलन में भाग लिया करते थे। हजारों लोगों ने इस आन्दोलन में भाग लिया।

FB IMG 1596622408715

सीएम ने कहा कि उनकी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता हुई। वह जल्द ही अयोध्याजी जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे। अयोध्या में जो श्रीराम मन्दिर बनेगा, उसका स्वरूप भी देखकर आयेंगे।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्याजी में श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन का टेलीविजन पर सीधा प्रसारण देखा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अयोध्याजी में श्री राम मन्दिर का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। कई वर्षों के संघर्ष के बाद आज यह स्वर्णिम अवसर आया है। देश और अयोध्याजी में सैकड़ों परिवार ऐसे हैं, जो काफी समय से अखण्ड रामायण का पाठ एवं रामधुन कर रहे हैं।

FB IMG 1596601927220

अयोध्याजी में श्रीराम मन्दिर बने, हजारों लोगों ने इसके लिए बलिदान दिया। आज उन हजारों लोगों का संघर्ष स्वरूप ले रहा है। उन्होंने कहा कि 1989 में जब अयोध्या में श्रीराम मन्दिर के निर्माण के लिए आन्दोलन बहुत तीव्र हुआ था, सब लोग श्रीराम मन्दिर निर्माण के लिए जागरण करते थे।
उन्होंने कहा कि 1989 में जब श्रीराम मन्दिर के लिए आन्दोलन चल रहा था, तब लोगों सेे श्रीराम मन्दिर निर्माण के लिए सवा रुपये एकत्रित किये जाते थे कि श्रीराम मन्दिर के निर्माण के लिए एक पत्थर आपके नाम का भी लग जायेगा।

उत्तरकाशी के दूरस्थ गांव लिवाड़ी-खिताड़ी 18 किमी पैदल चलकर लोग श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए वहां से शिला लाये। श्रीराम मन्दिर के भूमि पूजन से ऐसे लोगों की आत्मा को शांति मिलेगी। वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रचारक मोरोपंत पिंगले, अशोक सिंघल, महन्त अवैध्यनाथ एवं कोठारी बंधुओं ने इस आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Next Post

बड़ी खबर : उत्तराखंड में आज फिर 246 corona पॉजिटिव/ तीन और मौत/रिकवरी दर बढ़ी

9559 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार देहरादून। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज एक बार फिर 246 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही एक्टिव मामलों की संख्या भी बढ़ कर अब 2885 […]
covid 19 1

यह भी पढ़े