सौगात: द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र राणा (Mahendra Rana) ने ओडलछोटा में टिन शैड व नाली निर्माण कार्य का किया लोकार्पण - Mukhyadhara

सौगात: द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र राणा (Mahendra Rana) ने ओडलछोटा में टिन शैड व नाली निर्माण कार्य का किया लोकार्पण

admin
d 1 1

सौगात: द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र राणा (Mahendra Rana) ने ओडलछोटा में टिन शैड व नाली निर्माण कार्य का किया लोकार्पण

द्वारीखाल/मुख्यधारा

विकासखण्ड द्वारीखाल के अन्तर्गत ग्राम ओडलछोटा में प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने टिन शैड एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

d 2 1

ग्रामवासियों की लम्बे समय से यहां टिन शैड की मांग की जा रही थी, जिसको प्रमुख ने आज उदघाटन कर विधिवत ग्राम पंचायत के सुर्पुद कर ग्रामवासियों की मांग पूरी कर दी। इसके लिए मनरेगा एवं क्षेत्र पंचायत निधि से धनराशि स्वीकृत की गयी है। प्रमुख राणा इस क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य भी हैं। इस टिनशैड के बन जाने से छोटे बडे कार्य इस टिनशैड में आसानी से किये जा सकते हैं।

यह भी पढें : दुखद: मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा में तैनात गार्ड (Guard) ने गोली मारकर की आत्महत्या

d 3

आज ग्राम ओडलछोटा पंहुचने पर ग्रामवासियों, प्रधान ग्राम पंचायत ओडलबडा एवं जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने ओडलछोटा पंहुचने पर प्रमुख राणा का ढोल-दमाउ एवं फूल मालाओं से हार्दिक स्वागत व अभिनन्दन किया।

d 6

यह भी पढें : ब्रेकिंग: उत्तराखंड वन विभाग (Uttarakhand Forest Department) में बंपर तबादले, देखें सूची

इस अवसर पर प्रमुख ने कहा कि मेरी सोच हमेशा विकास के प्रति रही है, हमने विकास किया है आगे भी करेंगे। इसके लिए आप सभी के सहयोग की आवश्यकता है। मैं अकेला कुछ नही कर सकता हूँ, जब तक आप लोगो का सहयोग व प्रेम मिलता है तभी हम विकास कर सकते हैं। आप लोगो ने हमेशा ही मुझे सहयोग एवं आर्शीवाद दिया है। आगे भी आपका साथ एवं सहयोग मिलता रहेगा। इस अवसर मान सिंह ग्राम ओडलछोटा द्वारा भण्डारे का आयोजन भी किया गया। सभी ने भण्डारे में प्रसाद ग्रहण कर आर्षीवाद लिया।

d 4

इस अवसर पर प्रधान संगठन के अध्यक्ष अर्जुन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य कीरत सिंह, राजपाल सिंह बिष्ट, ग्राम समिति अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्षा सीमा देवी, सरोजनी देवी, गोदाम्बरी देवी, प्रदीप सिंह, कुलदीप सिंह, दिपेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, ताजवर सिंह,मनदीप, ग्रामीण , खण्ड विकास अधिकारी हरेन्द्र सिंह कोहली, विकासखंड के अधिकारी/कर्मचारी प्रधान ओडलबडा कुसुमलता देवी, प्रधान चमोली गांव अर्जुन सिंह रावत, सामाजिक कार्यकर्ता वीरेन्द्र सिंह नेगी पोगठा ,आदि उपस्थित रहे।

d 5

यह भी पढें : Uttarkashi: यहां सड़क से बाहर हवा में झूली रोडवेज बस (roadways bus), बाल-बाल बचे 32 यात्री

Next Post

महिला कल्याण बैठक: मंत्री रेखा आर्या (Rekha Arya) ने आधी अधूरी तैयारियों पर विभागीय अधिकारियों पर जताई नाराजगी

महिला कल्याण बैठक: मंत्री रेखा आर्या (Rekha Arya) ने आधी अधूरी तैयारियों पर विभागीय अधिकारियों पर जताई नाराजगी महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में महिला कल्याण विभाग की ली समीक्षा बैठक […]
rekha 1

यह भी पढ़े