महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर हरिद्वार पहुंचे मंत्री अरविंद पांडे। मां व परिजनों से मुलाकात कर किया सम्मानित - Mukhyadhara

महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर हरिद्वार पहुंचे मंत्री अरविंद पांडे। मां व परिजनों से मुलाकात कर किया सम्मानित

admin
FB IMG 1628432338401
हरिद्वार/मुख्यधारा
कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे आज हरिद्वार ग्राम रोशनाबाद में देश की अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के निवास स्थान पर पहुंचकर उनकी माता जी एवं परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया तथा बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि वंदना बहुत प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। इसी क्रम में वंदना कटारिया को खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के फल स्वरुप ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम के अंतर्गत 2020-21 के लिए हरिद्वार जनपद का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया।
FB IMG 1628432350518
साथ ही ग्राम रोशनाबाद में मार्ग की स्थिति का संज्ञान लेते हुए मार्ग को शीघ्र ठीक करवाने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात उक्त मार्ग का नाम ‘वंदना कटारिया मार्ग’ किया जाएगा।
मंत्री पांडे ने कहा कि  यह हम सभी के लिए गर्व की बात है की टोक्यो ओलंपिक्स में वंदना कटारिया ने तीन गोल करके ओलंपिक्स इतिहास में हैट्रिक लगाने वाली भारत की प्रथम महिला हॉकी खिलाड़ी होने का खिताब हासिल किया। वंदना ने अपनी क्षमता और सामर्थ्य से जो मील का पत्थर स्थापित किया है और युवाओं के लिए सशक्त पदचिन्ह बनाए हैं वह निश्चित ही प्रदेश में युवा खिलाड़ियों को नया दृष्टिकोण और नया आयाम प्रदान करेंगे। सभी युवाओं को कड़ी मेहनत और सतत प्रयास के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान विधायक रानीपुर आदेश चौहान जी भी उपस्थित रहे।
Next Post

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने वर्ष 2025 से पूर्व सूबे में क्षय रोग के खात्मे का दिया लक्ष्य

टी.बी. उन्मूलन एवं जागरूकता संबंधी लघु फिल्म का किया अनावरण टी.बी. रोगियों के पोषाहार के लिए सरकार दे रही है 500 रूपये प्रतिमाह देहरादून/मुख्यधारा सूबे को क्षय रोग से मुक्त करने एवं जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निर्मित लघु फिल्म […]
IMG 20210808 WA0015

यह भी पढ़े