भारतीय सेना में देश की पहली महिला कमीशन प्राप्त करने वाली उत्तराखण्ड की बेटी मेजर प्रिया सेमवाल को मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने किया सम्मानित - Mukhyadhara

भारतीय सेना में देश की पहली महिला कमीशन प्राप्त करने वाली उत्तराखण्ड की बेटी मेजर प्रिया सेमवाल को मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने किया सम्मानित

admin
j 1 1

भारतीय सेना में देश की पहली महिला कमीशन प्राप्त करने वाली उत्तराखण्ड की बेटी मेजर प्रिया सेमवाल को मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने किया सम्मानित

देहरादून/मुख्यधारा

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज कैंप कार्यालय में देहरादून धोरणखास गांव निवासी मेजर प्रिया सेमवाल ने मुलाकात की। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मेजर प्रिया सेमवाल शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनकी हौसला अफजाई भी की।
ज्ञात हो कि मेजर प्रिया सेमवाल देश की पहली महिला है, जिसने पति (नायक अमित शर्मा) के शहीद होने के उपरांत भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया। मेजर प्रिया सेमवाल को उत्तराखंड सम्मान, प्रथम वीर नारी सम्मान से भी सम्मानित किया गया है। मेजर प्रिया देश की पहली वीर नारी है जिनको परमानेंट कमीशन मिला है। मेजर प्रिया सेमवाल के अलावा देहरादून के दो और बेटियों मेजर मेघा ठाकुर, मेजर कनिका कुकरेती को भी परमानेंट कमीशन मिला है।

यह भी पढें : उत्तराखंड : मैदान-पहाड़ को बांटने वाले नहीं होंगे कामयाब

गौरतलब है कि 20 जून 2012 को अरुणाचल में सेना के ऑपरेशन ऑर्किड में दून निवासी 14 राजपूत रेजीमेंट के नायक अमित शर्मा शहीद हो गए थे। जिसके बाद साल 2013 में प्रिया सेमवाल कमीशन हुई और 15 मार्च 2014 को प्रिया ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी(ओटीए) चेन्नई से बतौर लेफ्टिनेंट पासआउट हुईं।

यह भी पढें : बागेश्वर : केदारेश्वर स्टेडियम कपकोट (Kedareshwar Stadium Kapkot) में 2 जनवरी को रहेगी ऐतिहासिक मातृ शक्ति उत्सव (चेली ब्वारयूं कौतिक) की धूम

Next Post

विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का मिले पूरा लाभ : सीएम धामी

विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का मिले पूरा लाभ : सीएम धामी देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत अल्मोड़ा जनपद […]
d 1 3

यह भी पढ़े