केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री गडकरी व पंचायती राज राज्यमंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल से मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) ने की शिष्टाचार भेंट - Mukhyadhara

केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री गडकरी व पंचायती राज राज्यमंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल से मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) ने की शिष्टाचार भेंट

admin
sat

केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री गडकरी व पंचायती राज राज्यमंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल से मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) ने की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली/देहरादून

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, पंचायती राज, जलागम प्रबन्धन, संस्कृति, धर्मस्व भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय पंचायती राज राज्यमंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल और केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की।

यह भी पढें : फिर कोविड की दस्तक: देश में एक बार फिर कोरोना (corona) का नया सब वैरिएंट JN.1 से बढ़ी दहशत, केरल में चार लोगों की हुई मौत

प्रदेश के लोक निर्माण,पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, पंचायती राज, जलागम प्रबन्धन, संस्कृति, धर्मस्व भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय पंचायती राज राज्यमंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल से मुलाकात कर उन्हें चारधाम का माडल भी भेंट किया। इस दौरान उनके साथ सांसद संजय काका पाटिल, मनोज कोटक और अनिल बोंडे भी उपस्थित थे। मुलाकात के दौरान प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने उनसे पंचायतों के सशक्तिकरण की दिशा में उत्तराखंड में किये जा रहे कार्यों से उन्हें अवगत कराया।

यह भी पढें : केरल में कोरोना (corona) का नया सब वैरिएंट जेएन. 1 मिलने के बाद उत्तराखंड सरकार ने जारी की एडवाइजरी

इसके पश्चात लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भी शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश में सड़कों के निर्माण की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की।

Next Post

भाजपा (BJP) के संगठन महामंत्री ने प्रथम महापौर की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन

भाजपा (BJP) के संगठन महामंत्री ने प्रथम महापौर की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई तमाम योजनाओं को कार्यकर्ता पहुंचाये जन जन तक: अजय कुमार शीर्षनेतृत्व के आर्शीवाद से योजनाओं को दे पायी रफ्तार: […]
b 1 4

यह भी पढ़े