राहत : प्रचंड गर्मी के बीच केरल में मानसून ने दी दस्तक, जानिए किस राज्य में कब होगी मानसूनी बारिश - Mukhyadhara

राहत : प्रचंड गर्मी के बीच केरल में मानसून ने दी दस्तक, जानिए किस राज्य में कब होगी मानसूनी बारिश

admin
r 1 19

राहत : प्रचंड गर्मी के बीच केरल में मानसून ने दी दस्तक, जानिए किस राज्य में कब होगी मानसूनी बारिश

मुख्यधारा डेस्क

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी के बीच दक्षिण के राज्य केरल में आज मानसून में दस्तक दे दी है। मानसून ने तय समय से दो दिन पहले दस्तक दी है। केरल के कोट्टायम जिले के कई हिस्सों में बारिश हुई। खास बात है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग की भविष्यवाणी से एक दिन पहले ही मानसून केरल पहुंच चुका है। विभाग ने पहले 31 मई का पूर्वानुमान लगाया था। जबकि, केरल में मानसून के आने की सामान्य तारीख 1 जून है। लेकिन चक्रवाल रेमल के कारण मानसून 30 मई को ही केरल तट पर पहुंच गया है।

r 1 18

यह भी पढ़ें : अतीत का स्वप्न बन कर न रह जाए शुद्ध पेयजल (Pure drinking water)!

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि रविवार को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से गुजरे चक्रवात रेमल ने मानसून के प्रवाह को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया है, जो पूर्वोत्तर में मानसून के जल्दी आने का एक कारण हो सकता है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार केरल में पिछले कुछ दिन से भारी बारिश हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप मई में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। सामान्य तौर पर ये उछाल के साथ उत्तर की ओर बढ़ता है और 15 जुलाई के आसपास पूरे देश को कवर कर लेता है। मौसम विभाग के मुताबिक केरल में दस्तक देने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून के एक जून तक तमिलनाडु में पहुंचने का अनुमान है। जबकि कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में मानसून 5 जून तक पहुंच सकता है। महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के ऊपरी हिस्से और पश्चिम बंगाल में 10 जून तक मानसून के पहुंचने का अनुमान है। गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार में मानसून के 15 जून तक पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने लिया चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में जून के आखिरी दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में 30 जून के आसपास मानसून की बौछारें गर्मी से राहत दे सकती हैं। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में 25 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 30 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना जताई गई है।

Next Post

पूरे प्रदेश में बिजली-पानी का संकट, सरकार चुनाव प्रचार में मस्त: धस्माना

पूरे प्रदेश में बिजली-पानी का संकट, सरकार चुनाव प्रचार में मस्त: धस्माना राजधानी देहरादून में बिजली-पानी गायब देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड राज्यभर में पानी-बिजली का संकट है और राज्य सरकार के मुखिया से लेकर तमाम मंत्रीगण अन्य प्रदेशों में जाकर चुनाव प्रचार […]
d 1 13

यह भी पढ़े