CM धामी ने की मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट - Mukhyadhara

CM धामी ने की मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट

admin
PicsArt 12 02 02.05.02

देहरादून/ मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की।

PicsArt 12 02 02.05.35

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र तथा पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से पौधा भेंट किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिह्न भेंट किया।

PicsArt 12 02 02.04.18

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर स्थित शौर्य दीवार पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इसके पश्चात उत्तराखंड के मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर में मौलश्री के पौधे का रोपण भी किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ0 चिन्मय पाण्डया, जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत उपस्थित थे।

Next Post

सावधान! 4 दिसंबर को दून शहर की ओर जाने से पहले जरूर पढ़ें ये रूट प्लान। पीएम मोदी की जनसभा के कारण ऐसा रहेगा ट्रैफिक रूट डायवर्ट

देहरादून/मुख्यधारा शनिवार 4 दिसंबर 2021 को यदि आप देहरादून शहर आने का प्लान बना रहे हैं तो जरा सावधान हो जाइए। यदि आप रूट प्लान चेक किए बिना शहर की ओर गए तो ट्रैफिक में आपकी चकरघिन्नी बन सकती है। […]
1638458323767

यह भी पढ़े