नए सीएम पुष्कर सिंह धामी के संक्षिप्त परिचय से आप भी होइए रूबरू - Mukhyadhara

नए सीएम पुष्कर सिंह धामी के संक्षिप्त परिचय से आप भी होइए रूबरू

admin
PicsArt 07 03 04.08.55

देहरादून/मुख्यधारा

आज उत्तराखंड को खटीमा से दो बार के विधायक पुष्कर सिंह धामी के रूप में नए सीएम मिले हैं। वे प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की कमान संभालेंगे। बीजेपी मुख्यालय में हुई विधान मंडल दल की बैठक में उनके नाम का चयन किया गया।

आइए जानते हैं पुष्कर सिंह धामी का संक्षिप्त परिचय

पुष्कर सिंह धामी ऊधमसिंहनगर जिले के खटीमा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनका जन्म पिथौरागढ़ जिले की ग्राम सभा टुण्डी, तहसील डीडीहाट में 16 सितंबर 1975 को हुआ। उनकी माता का नाम विश्ना देवी है। उनकी स्नातकोत्तर के साथ ही व्यावसायिक – मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध के मास्टर डिग्री है।

पुष्कर सिंह धामी सन् 1990 से 1999 तक जिले से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न पदों में रहकर विद्यार्थी परिषद में कार्य किया है। इसी दौरान अलग-अलग दायित्वों के साथ-साथ प्रदेश मंत्री के तौर पर लखनऊ में हुये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सम्मेलन में संयोजक एवं संचालन कर प्रमुख भूमिका निभाई।

उत्तराखण्ड राज्य गठन के उपरान्त पूर्व मुख्यमंत्री के साथ एक सलाहकार के रूप में 2002 तक कार्य किया। दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए सन 2002 से 2008 तक ६ वर्षो तक लगातार पूरे प्रदेश में जगह-जगह भ्रमण कर युवा बेरोजगार को संगठित करके अनेकों विशाल रैलियां एवं सम्मेलन आयोजित किये गये। संघर्षो के परिणामस्वरूप तत्कालीन प्रदेश सरकार से स्थानीय युवाओं को 70 प्रतिशत आरक्षण राज्य के उद्योगों में दिलाने में सफलता प्राप्त की।

पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में वर्ष 2010 से 2012 तक शहरी विकास अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 2012 के विधानसभा चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। तत्पश्चात 2017 में भी वे विधानसभा चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने में सफल रहे। पुष्कर सिंह धामी के अनुभव व योग्यता को देखते हुए आज उन्हें उत्तरांखड के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की कमान के रूप में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में चुनाव से ठीक छह माह पूर्व मिली इस बड़ी चुनौती से निपटने के लिए श्री धामी को कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा।

यह भी पढें : Big breaking : पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

यह भी पढें : Big breaking : तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल को सौंपा सीएम पद से इस्तीफा। कल विधानमंडल दल की बैठक में होगा नए सीएम का चयन

यह भी पढें : दु:खद खबर द्वारीखाल : किनसुर ग्रामसभा में उपप्रधान यशवंत सिंह के पुत्र को गुलदार ने बनाया निवाला। ग्रामीणों में खौफ

Next Post

वीडियो : जानिए पहली बार मीडिया कर्मियों से क्या बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी। 2022 की चुनौती को अवसर में बदलने की कही बात

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम बार पुष्कर सिंह धामी मीडिया कर्मियों से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि अंतिम छोर तक सभी समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व […]
IMG 20210703 WA0008

यह भी पढ़े