निर्धन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऋषिकेश नगर निगम कटिबद्ध : अनिता ममगाई - Mukhyadhara

निर्धन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऋषिकेश नगर निगम कटिबद्ध : अनिता ममगाई

admin
1637655455862
  • यूएनडीपी के सहयोग से महिलाओं के समूह को मेयर ने भेंट की सिलाई मशीन

ऋषिकेश/मुख्यधारा

नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रयासरत है। इसके लिए समय-समय पर महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है।

उक्त विचार नगर निगम महापौर में मंगलवार की दोपहर निगम में यूएनडीपी के सहयोग से उन्नति एसएचडी ग्रुप की महिलाएं को सिलाई मशीन प्रदान करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह महज सिलाई मशीन नहीं, बल्कि जीवन के स्तर को सुधारने के लिए हथियार साबित होगा। इसके बूते कपड़े के थेले बनाकर महिलाएं सिलाई कर खुद पैसे कमाकर परिवार का गुजारा करने में सहायता कर सकेंगी। ऐसे में तमाम और भी महिलाएं आत्मनिर्भर होने की दिशा में सोच सकेंगी। उन्होंने कहा कि इस मशीन के माध्यम से महिलाओं का कौशल विकास होगा और वह आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनेंगी।

महापौर ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने केे लिए यूएनडीपी के सहयोग की मुक्त कंठ से सराहना भी की।

इस अवसर पर संस्था केे अयान चक्रवर्ती, सपना, अजीत तिवारी, पार्षद राजेंद्र, प्रेम सिंह बिष्ट, अक्षय खैरवाल, सुजीत यादव, नरेन्द्र शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Next Post

विभिन्न विकास कार्यों के लिए CM ने दी वित्तीय स्वीकृति

देहरादून/मुख्यधारा विधानसभा क्षेत्र पुरोला के अन्तर्गत मठ लमकोठी मोटर मार्ग के कि.मी. 02 से 5 तक विस्तार कार्य हेतु रूपये 76.78 लाख, विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के अन्तर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु रूपये 38.76 लाख, विधानसभा क्षेत्र घनसाली के अन्तर्गत […]
dhami 14 agu

यह भी पढ़े