ब्रेकिंग : IMA की पासिंग आउट परेड शनिवार को, देश की सेना को मिलेंगे 314 नव सैन्य अधिकारी - Mukhyadhara

ब्रेकिंग : IMA की पासिंग आउट परेड शनिवार को, देश की सेना को मिलेंगे 314 नव सैन्य अधिकारी

admin
images 33

IMA की पासिंग आउट परेड शनिवार को, देश की सेना को मिलेंगे 314 नव सैन्य अधिकारी

देहरादून/मुख्यधारा

भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की शनिवार 10 दिसंबर 2022 को पासिंग आउट परेड होने जा रही है, जिसमें देश की सेना को 314 नव सैन्य अधिकारी मिलने जा रहे हैं।

शनिवार को होने जा रही आईएमए की पासिंग आउट परेड में इस बार 344 जैंटलमैन कैडेट पास आउट होंगे, जिनमें भारतीय सेना को 314 अधिकारी मिलेंगे। पासिंग आउट परेड के दौरान अंतिम पग बाधा पार करते ही देश की सेना में ये सैन्य अधिकारी शामिल हो जाएंगे।

इस बार IAM की पीओपी में 11 मित्र देशों के 30 विदेशी कैडेट्स भी पास आउट होंगे। इस बार उत्तराखंड के 29 जैंटलमैन कैडेट पास आउट होकर देश की सेना में शामिल होंगे।

पीओपी में इस बार सर्वाधिक उत्तर प्रदेश से 51 और हरियाणा से 30 कैडेट पास आउट हो रहे है। सैनिक बाहुल्य उत्तराखंड से 29 जैंटलमैन कैडेट भी पीओपी की पगबाधा पार करते ही नव सैन्य अधिकारी के रूप में देश सेवा में शामिल होने जा रहे हैं।

पीओपी के मुख्य अतिथि ले. जनरल योगेंद्र डिमरी एवीएसएम वीएसएम जीओसी-इन-सी, सेंट्रल कमांड होंगे, जिन्हें परेड सलामी देगी।

इस बार देश के विभिन्न राज्यों से आंध्र प्रदेश के 4, अरुणाचल 1, आसाम से 4, बिहार 24, चंडीगढ़ 2, छत्तीसगढ़ 4, दिल्ली 13, गुजरात 5, हरियाणा 30, हिमाचल प्रदेश 17, जम्मू कश्मीर 9, झारखंड 2, कर्नाटक 9, केरल 10, लद्दाख 1, मध्य प्रदेश 15, महाराष्ट्र 21, मणिपुर 2, मिजोरम 3, नागालैंड 1, उड़ीसा 1, पंजाब 21, राजस्थान 16, तमिलनाडु 7, तेलंगाना 2, त्रिपुरा 1, उत्तर प्रदेश 51, पश्चिम बंगाल 8 एवं उत्तराखंड के 29 जैंटलमैन कैडेट पास आउट हो रहे हैं।

इसके अलावा 11 मित्र देशों के 30 कैडेट्स भी आईएमए से पास आउट होकर अपने देश की सेनाओं में शामिल होंगे।

मित्र देशों से भूटान के 13, मालदीव के 3, म्यांमार के 1, नेपाल 2, श्रीलंका 4, सूडान 1, तजाकिस्तान 2, कजाकिस्तान 2, तंजानिया 1, तुर्किस्तान 1, वियतनाम 1, उज्बेकिस्तान से 1 कैडेट पास आउट होंगे।

 

यह भी पढ़ें : 3 राज्यों की सरकारों ने जारी किया अलर्ट, मौसम विभाग (weather department) ने तेज हवाएं और भारी बारिश की जताई संभावना

 

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने LBS मसूरी में सिविल सेवा के 97वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह में कही ये बड़ी बात

Next Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Draupadi Murmu) ने दून विवि के दीक्षांत समारोह में 36 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Draupadi Murmu) ने दून विवि के दीक्षांत समारोह में 36 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित देहरादून/मुख्यधारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Draupadi Murmu) ने शुक्रवार को दून विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में 36 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। […]
1670598964258

यह भी पढ़े