Haldwani riot case : हल्द्वानी में दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश, जानिए क्या है मामला - Mukhyadhara

Haldwani riot case : हल्द्वानी में दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश, जानिए क्या है मामला

admin
IMG 20240209 WA0000

Haldwani riot case: हल्द्वानी में अवैध मस्जिद और मदरसे तोड़ने पर उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, कई घायल, शहर में हालात तनावपूर्ण, सीएम धामी ने बुलाई बैठक

  • हल्द्वानी मामले में मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
  • मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ हालत की समीक्षा की
  • अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की
  • डीएम ने बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया
  • दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के दिये गये आदेश

हल्द्वानी/मुख्यधारा

उत्तराखंड के हल्द्वानी में गुरुवार दोपहर अवैध मस्जिद और मदरसे तोड़ने पर पूरे शहर में तनावपूर्ण हालात हो गए हैं। तनाव को देखते हुए धामी सरकार ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। बता दें कि कई दिनों से हल्द्वानी में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन अभियान चला रहा है।

गुरुवार दोपहर जिला प्रशासन और हल्द्वानी नगर निगम ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के मालिक के बगीचे में अवैध रूप से बने मस्जिद और मदरसे पर बुलडोजर चलाया है। भारी विरोध के बीच जिला प्रशासन लोगों की एक नहीं सुनी और मस्जिद और मदरसे को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।

इस दौरान वहां मौजूद मुस्लिम महिलाओं और युवकों ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्रवाई से गुस्साए लोगों ने छतों के ऊपर से पुलिस के ऊपर पथराव किया। गुस्साए उपद्रवियों ने पुलिस के कई वाहन भी फूंक दिए हैं। इस पथराव में एसडीएम सहित कई पुलिसकर्मी और निगम कर्मचारी घायल हुए हैं और जेसीबी का शीशा भी टूट गया। अंधेरा होने से पहले ही हल्द्वानी का बाजार लगभग बंद हो गया था। पटेल चौक, सदर बाजार, लोहार लाइन, सब्जी मंडी, बर्तन बाजार सहित अन्य बाजारों की दुकानें भी बंद हो गई। वहीं दूसरी ओर मंगल पड़ाव क्षेत्र में भी बवाल की सूचना पर अधिकतर दुकानें बंद हो गई थी।

वहीं प्रशासन का कहना है कि उन्होंने मस्जिद और मदरसा संचालक को पहले नोटिस भेजा था, लेकिन उन्होंने नोटिस के बाद भी मस्जिद और मदरसे के कोई दस्तावेज नहीं दिखाए, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। शहर में हालात तनावपूर्ण को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून में आपातकालीन बैठक बुलाई।

सीएम धामी ने बैठक में पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए है। इसी के साथ नैनीताल जिला प्रशासन ने दंगा प्रभावित क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया है। वहीं दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए है।

  • हल्द्वानी मामले में मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
  • मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ हालत की समीक्षा की
  • अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की
  • डीएम ने बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया
  • दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के दिये गये आदे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध निर्माण को हटाये जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशान्ति फैलाने की घटना को गम्भीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के सख्त निर्देश भी दिये है।

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में गुरुवार सांय मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव राधा रतूडी, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार तथा अन्य उच्चाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से शान्ति बनाये रखने की अपील करते हुए अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि प्रदेश में किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड करने की छूट नहीं दी जानी चाहिए। प्रशासनिक अधिकारी निरंतर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रयासरत रहे।

जिलाधिकारी द्वारा दूरभाष पर मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि अशान्ति वाले क्षेत्र बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया गया है तथा स्थिति को सामान्य बनाये रखने के लिये दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिये गये हैं।

Next Post

महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा यह कानून : सीएम धामी 

महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा यह कानून : सीएम धामी  प्रदेश में समान नागरिक संहिता विधेयक विधान सभा से पारित होने पर मुख्यमंत्री को किया गया सम्मानित राज्य विधान सभा में समान नागरिक संहिता विधेयक […]
p 2 1

यह भी पढ़े