स्पोर्ट्स स्टेडियम में अब रात में भी होंगे खेल : रेखा आर्या - Mukhyadhara

स्पोर्ट्स स्टेडियम में अब रात में भी होंगे खेल : रेखा आर्या

admin
aa

स्पोर्ट्स स्टेडियम में अब रात में भी होंगे खेल : रेखा आर्या

  • खिलाडियों को लाभ मिलने के साथ ही स्टेडियम होगा खिलाड़ियों के लिए बहुआयामी साबित
  • राज्य सरकार कर रही खेल मैदानों और स्टेडियम का निर्माण, खिलाड़ियों के लिए नहीं होने देंगे खेल मैदानों की कमी: रेखा आर्या
  • राष्ट्रीय खेलों का आयोजन है राज्य के लिए गौरव की बात
  • राष्ट्रीय खेलों से संबंधित सभी निर्माण कार्य कर लिए गए हैं पूर्ण: रेखा आर्या
  • खेल मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया विभिन्न सुदृढ़ीकरण कार्यो का लोकार्पण

अल्मोड़ा/मुख्यधारा

आज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री जनपद अल्मोड़ा पहुंची।अल्मोड़ा जनपद पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया। यहां आज खेल मंत्री ने हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में करीब चार करोड़ की लागत से विभिन्न कार्यो का लोकापर्ण किया। जानकारी देते हुए खेल मंत्री ने बताया कि स्टेडियम में आज दर्शक दीर्घा,क्रिकेट प्रैक्टिस पिच,अंडर ग्राउंड टैंक,ड्रेनेज के कार्य,बाउंडरीवाल,फेंसिंग,मैदान का समतलीकरण सहित कुल सात कामो का सुदृढ़ीकरण किया गया है।

a 1 7

खेल मंत्री ने कहा कि पूर्व में खिलाडियों की यह मांग रहती थी कि उन्हें रात में भी अपने खेल प्रैक्टिस के लिए स्टेडियम उपलब्ध कराया जाए।ऐसे में स्टेडियम में रात्रि में खेल अभ्यास नही हो पाने से खिलाडियों के खेल पर प्रभाव भी पड़ता था लेकिन अब रात में भी खिलाडियों के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम सुचारू रहेगा।यहां पर हमारे बच्चे और विभिन्न खेलो के खिलाड़ी अपने -अपने खेलो से संबंधित प्रैक्टिस कर सकेंगे।इससे जहां एक और उनकी खेल प्रतिभा निखरेगी तो वहीं वह अपने खेल में भी बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने बड़कोट क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान का दिया आश्वासन

साथ ही खेल मंत्री ने कहा की स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्यमंत्री धामी जी द्वारा पूर्व में सुदृढ़ीकरण को लेकर घोषणा की गई थी जिसे की आज पूरा करने के साथ ही खिलाडियों को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि खेल मैदानों को बेहतर बनाने की और राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। कहा कि आज खेल और खिलाडियों के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है।खिलाडियों को आगे बढ़ाने के लिए हमने उदीयमान योजना,मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना, नौकरी में आउट ऑफ टर्न जॉब,राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाडियों के लिए सरकारी नौकरी ,स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड सहित कई अनेको व्यवस्थाएं की हैं।

यह भी पढ़ें : आम बजट: मोदी सरकार के बजट में आंध्र, बिहार की बल्ले-बल्ले, नए टैक्स स्लैब में दी राहत, जानिए क्या सस्ता हुआ क्या महंगा

खेल मंत्री ने कहा कि स्टेडियम में सुधारीकरण के कामो से हमारे खिलाडियों के साथ ही स्थानीय बच्चों को भी लाभ मिलेगा।खिलाड़ी अपने खेल को और बेहतर कर सकेंगे।इसके अतिरिक्त हम लगातार खेल अवस्थापनाओं को विकसित रहे हैं।कहा कि इस वर्ष राज्य में 38 वे राष्ट्रीय खेलो का आयोजन होना है।राज्य के लिए यह बड़ा ही गर्व का विषय है।राष्ट्रीय खेलो को बेहतर और यादगार बनाने के लिए खेल विभाग प्रतिबद्ध है।राष्ट्रीय खेलो के आयोजन से संबंधित सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए गए हैं।कहा कि हमारी कोशिश है कि जिस तरह हम उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से जानते हैं वैसे ही हम इसे खेल भूमि के नाम से जाने जिस और राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें : आम बजट : जानिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की टीम में वह कौन से योग्य अफसर हैं, जिनकी बजट तैयार करने में रहती है अहम भूमिका

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट,नगर अध्यक्ष अमित शाह ,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ,विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी,युवा कल्याण अधिकारी  प्रशांत चौहान,जिला खेल अधिकारी महेश्वरी ,उप जिला खेल अधिकारी  अरुण बंगयाल,खेल प्रशिक्षक लियाकत अली खान सहित पार्टी पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Next Post

एस.सी.ई.आर.टी के नवनिर्मित भवन का सीएम धामी ने किया लोकार्पण

एस.सी.ई.आर.टी के नवनिर्मित भवन का सीएम धामी ने किया लोकार्पण पं० दीनदयाल उपाध्याय राज्य शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से विद्यार्थियों और प्रधनाचार्यों को किया गया सम्मानित। सरकारी विद्यालयों में स्थापित 442 स्मार्ट क्लास रूम का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ। देहरादून / […]
p 17

यह भी पढ़े