Bharadisain: भराड़ीसैंण में अब वर्षभर होंगे विभिन्न कार्यक्रम, मुख्यमंत्री धामी ने दिए ये निर्देश

admin
IMG 20240823 WA0052
  • मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में आयोजित विधानसभा के मानसून सत्र के सफल आयोजन के लिए श्रमिकों, शासन व प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों को दिया धन्यवाद
  • मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री आवास भराड़ीसैंण किया रात्रि विश्राम
  • क्षेत्रवासियों को दिया गैरसैंण के समग्र विकास का आश्वासन
  • भराड़ीसैंण (Bharadisain) में वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन
  • भराड़ीसैंण में आम जनता से भेंट कर CM ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

भराड़ीसैंण/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण (Bharadisain) में आयोजित विधानसभा के मानसून सत्र के सफल आयोजन के लिए श्रमिकों, शासन व प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों को धन्यवाद दिया है।

उन्होंने भराड़ीसैंण में आम जनता से भेंट कर जन समस्यायें सुनी तथा अधिकारियों को समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री आवास भराडीसैंण में रात्रि विश्राम किया।

IMG 20240823 WA0046

उन्होंने क्षेत्रवासियों को गैरसैंण के समग्र विकास का आश्वासन देते हुए कहा कि भराड़ीसैंण में वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा तथा ग्रीषमकालीन राजधानी के अनुरूप गैरसैंण क्षेत्र के अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जायेगा। रात्रि प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने कई जन प्रतिनिधियों से भी भेंट की तथा राज्य के विकास से जुड़े विषयों पर उनसे चर्चा की।

Next Post

विपक्ष के साथी जल्दबाजी नहीं करते तो सदन (house) और लम्बा चलता : मुख्यमंत्री धामी

भराड़ीसैंण/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए सदन में हुई सकारात्मक चर्चा को राज्य हित में बताया। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष के साथी जल्दबाजी नहीं […]
Screenshot 20240823 205655 Facebook 1

यह भी पढ़े