महानवमी पर राधाकृष्ण मंदिर में मां सिद्धिदात्री की आराधना कर मंत्री गणेश जोशी ने किया 151 कन्याओं का पूजन

admin
j 1 10

महानवमी पर राधाकृष्ण मंदिर में मां सिद्धिदात्री की आराधना कर मंत्री गणेश जोशी ने किया 151 कन्याओं का पूजन

देहरादून/मुख्यधारा

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज शारदीय नवरात्रि के महानवमी के सुअवसर पर किशन नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में मां सिद्धिदात्री की आराधना कर 151 नौदुर्गा स्वरूपा कन्याओं का सामूहिक रूप से विधि विधान पूर्वक कन्या पूजन किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कन्याओं के पांव पखारे, उनका चुनरी ओढाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया दक्षिणा और उपहार देकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नौ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

j 1 9

यह भी पढ़ें : नहीं रहे Ratan Tata : रतन टाटा का पूरा जीवन सादगी भरा रहा, उद्योग जगत में शोक की लहर, राष्ट्रपति, पीएम समेत तमाम नेताओं ने जताया शोक

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी की सुखसमृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति के सम्मान की गौरवमयी परम्परा का यह महत्वपूर्ण आधार भी रहा है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमें मातृशक्ति की आराधना तथा सम्मान की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समाज में नारी के महत्व को प्रदर्शित करने वाला यह पर्व भारतीय संस्कृति की महान परम्परा का भी प्रतीक है।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद नंदनी शर्मा, डॉ बबीता सहोत्रा, राकेश जोशी, वाईएस चौहान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : देहरादून शहर के इन 6 व्यस्ततम चौराहों पर धरना-प्रदर्शन, जुलूस, शोभायात्रा, रैली आदि पर प्रतिबंध

Next Post

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून के राजकीय शिशु एवं बालिका निकेतन में किया कन्या पूजन

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून के राजकीय शिशु एवं बालिका निकेतन में किया कन्या पूजन बच्चियों को बताया मां दुर्गा का रूप, बोलीं – बेटियों को आगे बढ़ाना देवी मां की पूजा करने के ही बराबर […]
r 1 17

यह भी पढ़े