मुख्यधारा पर आज का पंचांग (panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा शुक्रवार 12 अगस्त 2022 का दिन - Mukhyadhara

मुख्यधारा पर आज का पंचांग (panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा शुक्रवार 12 अगस्त 2022 का दिन

admin
panchang

दिनांक- 12 अगस्त 2022

🌺 आज का पंचांग (panchang) 🌺

  • दिन – शुक्रवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5124
  • विक्रम संवत- 2079
  • शक संवत -1944
  • अयन – याम्यायन (दक्षिणायन)
  • गोल – सौम्य (उत्तर)
  • ऋतु – वर्षा
  • काल (राहु)- पश्चिम दिशा
  • मास – श्रावण
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- पूर्णिमा
  • नक्षत्र – धनिष्ठा
  • योग – आयुष्मान
  • करण- बव
  • दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
  • 🌞सूर्योदय- 5:27
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— आश्लेषा नक्षत्र में ।
  • 🌹आज का व्रत व विशेष:- श्रावण पूर्णिमा , संस्कृत दिवस, रक्षाबंधन प्रातः 7:30 के तक व पंचक {भदवा} आरंभ समाप्ति मंगलवार रात 12:05 में।
  • 🌺आनेवाला व्रत व विशेष:- श्रीगणेश चतुर्थी (चौठ) व्रत- सोमवार।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • कौशल्या का पूर्व जन्म में अदिति नाम था।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 3:16 से 6:32 तक।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 8:45 से 12:01 बजे तक।
  • 🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

शब्द भी क्या चीज है महके तो लगाव बहके तो घाव देती है ।

12 अगस्त का राशिफल

मेष:

आज का दिन आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रोज़मर्रा के कार्यों के लिए धन की कमी महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है बेवजह किसी बहस में न पड़े क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापारिक दृष्टि से आज आप अधिक सतर्क व सावधान होकर निर्णय लें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें पेट से संबंधित रोग बढ़ सकते हैं।

वृषभ:

आज का दिन आप शारीरिक थकान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के चलते तनाव रह सकता है, आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खर्चों की अधिकता के चलते मासिक बजट डांवाडोल रहेगा। खर्चों पर कंट्रोल करें। व्यापारिक मामले उलझ सकते हैं सोच समझकर पूंजी निवेश करें। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को पद प्रमोशन प्राप्त होगा। कामकाज के सिलसिले में दूर स्थान की यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत का ख्याल रखें पेट से संबंधित रोग बढ़ सकती है खान पान पर सावधानी बरतें।

मिथुन:

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बढ़िया रहेगा किंतु व्यक्तिगत जीवन में परेशानियां रह सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति बेहतर होगी अटके हुए काम समय पर पूरे होंगे वरीष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। अध्यात्म में रुचि जगेगी ,धार्मिक ग्रंथों को पढ़ने में समय व्यतीत होगा,। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेंगी।

कर्क:

आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां चुनौतियों से भरी रहेगी। समय पर कार्य पूर्ण न होने पर वरीष्ठ अधिकारियों के कोप का भाजन बनेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखे बेवजह किसी बहस में न पड़े। कारोबारी मामले सुलझेंगे कार्यों में गति आएगी धनलाभ के योग बन रहे हैं। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

सिंह:

आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां चुनौतियों से भरी रहेगी। समय पर कार्य पूर्ण न होने पर वरीष्ठ अधिकारियों के कोप का भाजन बनेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखे बेवजह किसी बहस में न पड़े। कारोबारी मामले सुलझेंगे कार्यों में गति आएगी धनलाभ के योग बन रहे हैं। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

कन्या:

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा धन लाभ के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे मान सम्मान की प्राप्ति होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। व्यापारिक लेन देन में सावधानी बरतें जल्दबाजी में निर्णय ना लें। भौतिक सुख सुविधाओं पर पैसा खर्च होगा। विरोधी परास्त होंगे। उधार दिया पैसा वापस आएगा। परिवार में हर्षोल्लास रहेगा।

तुला:

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी बुद्धि कौशल के बल पर प्रत्येक काम समय पर संपन्न करेंगे आज का दिन विशेष मान सम्मान की प्राप्ति होंगी । अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए किसी विशेष व्यक्ति की सलाह पर योजनाओं का फेरबदल करेंगे। धनलाभ के योग बन रहे हैं। कंप्यूटर, सॉफ्टवेयर, कंपनियों में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा आर्थिक मुनाफा बढ़ेगा।

वृश्चिक:

आज आप उत्साह से भरपूर रहेंगे। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा जिसके चलते मन प्रसन्न रहेगा। शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होगा कार्यक्षेत्र में भरपूर उत्साह से सभी कार्य समय पर पूर्ण करेंगे। पुरानी आर्थिक योजनाओं के लाभ प्राप्त होंगे। व्यापारिक योजनाएं फलीभूत होगा धन लाभ के अवसर मिलेंगे। बेरोज़गारों को किसी अच्छी कंपनी में रोजगार उपलब्ध होगा। कोर्ट कचहरी में चल रहे मामले आपके पक्ष में रहेंगे।

धनु:

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतरीन है। कार्यक्षेत्र में आपके रूखे व्यवहार से बनी बनाई बात बिगड़ सकती है वाणी पर संयम रखें बेवजह किसी से ना उलझें। पुराने आर्थिक निवेशकों से धन लाभ होगा जिससे आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेंगी। व्यापारिक मामले आपके फेवर में रहेंगे किंतु जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें। छात्रों का अधिकतर समय मौज मस्ती में बीतेगा।

मकर:

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली सिद्ध होगा। आर्थिक मामले सुलझेंगे धन की स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रहें काम काज में परिपक्वता एवं गंभीरता बढ़ेगी, जिसके चलते मान सम्मान बढ़ेगा। बेरोज़गारों को किसी मल्टीनेशनल कंपनी में रोजगार मिल सकता है। करियर से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। व्यापारिक मामलों में परेशानी हो सकती है पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कुंभ:

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक जीवन व व्यक्तिगत जीवन में सामंजस्य बनाकर चलें। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा एवं योग्यता का सम्मान होगा। पद, प्रमोशन इन्क्रीमेंट बढ़ सकता है। कुछ हद तक आर्थिक परेशानियां दूर होंगी आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। व्यापारिक वर्ग स्वयं के बलबूते पर ही भरोसा करें जल्दबाजी में निर्णय न लें। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।

मीन:

आज का दिन मानसिक तनाव भरा रह सकता है। दिन की शुरुआत ही थोड़ी धीमी रहेगी,कार्यक्षेत्र पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है मन ही मन किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। काम काज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है उधार देने से बचें। व्यापारी वर्ग कोई बड़ी डील करने से पहले विचार विमर्श करें जल्दबाजी में निर्णय न लें।

Next Post

अपराध : सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहने के लिए तमाम हथकंडे अपनाने वाला 'यूट्यूबर' बॉबी कटारिया ('YouTuber' Bobby Kataria) इस बार फंसा बुरी तरह

सोशल मीडिया में बॉबी के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं, एक में प्लेन के अंदर सिगरेट और दूसरे में देहरादून की सड़क पर शराब पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उत्तराखंड के डीजीपी […]
IMG 20220812 WA0004

यह भी पढ़े