मुख्यधारा पर आज का पंचांग (panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा बुधवार 7 सितंबर का दिन - Mukhyadhara

मुख्यधारा पर आज का पंचांग (panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा बुधवार 7 सितंबर का दिन

admin
panchang Mukhyadhara 1

🌺 आज का पंचांग (panchang)🌺

दिनांक- 07 सितंबर 2022

  • दिन – बुधवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5124
  • विक्रम संवत- 2079
  • शक संवत -1944
  • अयन – याम्यायन (दक्षिणायन)
  • गोल – सौम्य (उत्तर)
  • ऋतु – वर्षा
  • काल (राहु)- उत्तर दिशा
  • मास – भाद्रपद
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- द्वादशी
  • नक्षत्र – उ.षा.
  • योग – शोभन
  • करण- बव
  • दिशा शूल- उत्तर दिशा में
  • 🌞सूर्योदय- 5:47
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— पू.फा. नक्षत्र में
  • 🌺आज का व्रत व विशेष:- एकादशी व्रत पारणा कुष्माण्डेन।
  • 🌹आने वाला व्रत व विशेष:- प्रदोष त्रयोदशी व्रत – गुरुवार व अनन्त चतुर्दशी व्रत व पूजन – शुक्रवार।
    🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 8:52 से 10:27 एवं 12:02 से 1:36 तक ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 11:56 से 01:30 बजे तक ।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

जीवन के युद्ध में संयम ही हमारा अस्त्र है।

7 सितंबर का राशिफल

मेष:

महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक संपर्क लाभप्रद रहेंगे और उनके सहयोग से लंबित सरकारी कार्य भी पूर्ण होंगे। संपत्ति संबंधी पारिवारिक विवादों को किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से हल कर पाएंगे रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष:

धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा । लंबे समय से अटका हुआ काम आज बन सकता है। यदि आप किसी कानूनी मामले में उलझे हुए हैं तो परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मिथुन:

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पितृ पक्ष के लोगों से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। किसी मित्र या रिश्तेदार के घर आने से परिवार में व्यस्तता बढ़ेगी। वाणी में मधुरता और व्यवहार कुशलता से आज आपको लाभ मिलेगा। परिवार में जीवनसाथी से प्रेम और स्नेह मिलेगा।

कर्क:

आज इस राशि के लोगों को सफलता के लिए अधिक प्रयास करना होगा। छात्रों का मन भटकेगा लेकिन मन को एकाग्र करके पढ़ाई पर ध्यान देंगे तो सफलता भी कदम चूमेगी। आज इस राशि के लोगों को लालच से बचना होगा, गलत तरीके से पैसा कमाने की कोशिश करेंगे तो नुकसान और अपमान दोनों मिलेगा।

सिंह:

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रोग या विरोधी तनाव दे सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र की मुश्किलें खत्म होगी और विरोधियों की भी पराजय होगी, जिससे योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या:

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। कुछ पारिवारिक, कुछ व्यावसायिक मामलों में तनाव मिल सकता है। पारिवारिक समस्याओं को लेकर कोई फैसला लेना मुश्किल होगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध हो सकता है। रोजगार संबंधी कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

तुला:

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन पारिवारिक व्यस्तता भी रहेगी। भाई-बहन या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव भी मिल सकता है। दोपहर से शुभ समाचार मिलते रहेंगे, इसलिए जरूरी कार्यों को करने के शुभ योग बने हैं। संतान को लेकर थोड़ी चिंता होगी, लेकिन समझदारी से काम लें।

वृश्चिक:

दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। पेट और आंखों में दर्द के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। आज आपको नौकरी और रोजगार के मामले में जो भी फैसला लेना चाहिए, वह काफी सोच विचार करने के बाद ही लेना चाहिए।

धनु:

आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की उलझनों से बचें। वाणी पर संयम रखें। संतान के संबंध में कोई शुभ सूचना मिलने से चिंता दूर होगी। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद मनचाहा लाभ मिलेगा। पार्टनर के साथ दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

मकर:

क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपनों से ही तनाव मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिल सकता है। भाइयों के सहयोग से व्यवसायिक कार्य होंगे और लाभदायक उद्यम भी चलेंगे। दोपहर में मानसिक परेशानी के कारण सिर दर्द की संभावना रहेगी

कुंभ:

व्यय अधिक होगा। शाही खर्च से बचना होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में विश्वसनीयता मिलेगी और कई अनुभव भी प्राप्त होंगे, जो भविष्य में फायदेमंद होंगे।

मीन:

दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। छात्रों को भविष्य के प्रति अधिक जागरूक होने की आवश्यकता होगी। अनैतिक कार्यों से बचें अन्यथा सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है।

Next Post

UKSSSC व अन्य भर्तियों में सीबीआई जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे बेरोजगार युवा

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UKSSSC व अन्य भर्तियों में सीबीआई जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे बेरोजगार युवा उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन नीरज उत्तराखण्डी/पुरोला  पुरोला नगर पंचायत के अंतर्गत सोमवार को क्षेत्र […]
IMG 20220907 WA0003

यह भी पढ़े