जानिए आज बुधवार 4 अक्टूबर 2023 को कैसा रहेगा आपका राशिफल (4 October 2023 Rashiphal) - Mukhyadhara

जानिए आज बुधवार 4 अक्टूबर 2023 को कैसा रहेगा आपका राशिफल (4 October 2023 Rashiphal)

admin
Rashiphal

जानिए आज बुधवार 4 अक्टूबर 2023 को कैसा रहेगा आपका राशिफल (4 October 2023 Rashiphal)

🌺 आज का पंचांग🌺

  • दिन:- बुधवार
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – दक्षिणायण (याम्यायण)
  • गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
  • ऋतु – शरद
  • काल (राहु)- उत्तर दिशा
  • मास – आश्विन
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • तिथि- षष्ठी
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— उ.फा. नक्षत्र में
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻

 4 अक्टूबर 2023 का राशिफल (4 October 2023 Rashiphal)

मेष

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत व लगन से आप अपनी अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे और आपको किसी लंबे समय से रुके हुए काम के पूरा होने से आज खुशी होगी। आप कुछ बात  परिवार के सदस्यों से  साझा करेंगे और यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने और चोरी होने का भय सता रहा है।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपके बढ़ने खर्च आपके लिए समस्या बन सकते हैं, जिन पर आपको लगाम लगानी होगी। माता जी के स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है। आप संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। लेनदेन के मामले में स्पषटता बनाए रखें। सूझबूझ से किसी काम को करें, नही तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको जॉब में बदलाव करने से बचना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आवश्यक कार्य को आप गति देने का प्रयास करें। आर्थिक कामों की राह पर आप आगे बढ़ेंगे। किसी नए वाहन को आप घर लेकर आ सकते हैं, जिससे परिवार में खुशियां बनी रहेगी।

कर्क

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको बड़ों का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा और सभी आपके सहयोगी रहेंगे। किसी बड़े लक्ष्य पर आपको चलने का मौका मिलेगा। यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमे माता-पिता से पूछ कर जाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है।

सिंह

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। दीर्घ कालीन योजनाओं को आप आगे बढ़ाएंगे। पुण्य कार्यों को करने का मौका मिलेगा। आध्यात्मिकता को बल मिलेगा और यदि किसी काम को भाग्य के भरोसे किया, तो उससे भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है और आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी।

कन्या

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अजनबियों पर भरोसा करने से बचना होगा और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें। समन्वय की भावना से आप आगे बढ़ेंगे। आपको रक्त संबंधी रिश्तों में प्रेम व स्नेह भरी बातें करनी होगी। किसी सरकारी काम के नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है।

तुला

आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। किसी भूमि-वाहन से जुड़ी योजना का आप पूरा लाभ उठाएंगे। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा।

वृश्चिक

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। सेवा क्षेत्र से जुड़ने का आपको मौका मिलेगा। महत्वपूर्ण विषयों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन के मामलों में आपको स्पष्टता बनाए रखनी होगी। व्यापार में आपको यदि कोई धन संबंधित प्रस्ताव मिले, तो आपस उसमें ढ़ील ना दें।

धनु

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी अभी तक आपके पास कमी थी। भावनात्मक विषयों में सकारात्मकता बढ़ेगी। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप कार्यक्षेत्र में अपने बिखरे कारोबार को संभालने में काफी समय व्यतीत करेंगे।

मकर

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन सकता है और आपके भौतिक सुखों में भी वृद्धि होगी। आप जल्दबाजी में कोई काम ना करें, नहीं तो समस्या को सकती है। आपकी धार्मिक कार्य के प्रति आस्था और विश्वास बढे़गा। आपको आवश्यक कामों में सफलता मिलेगी।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके आवश्यक कामों में गति मिलेगी और परिवार में व्यक्तिगत विषयों पर आप पूरा ध्यान देंगे। आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी जरूरी जानकारी को लीक ना होने दें। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

मीन

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप संतान को संस्कारों का पाठ पढ़ाएंगे और यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो उसे पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी के बिजनेस में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो आपको उनकी समस्या को दूर करने के लिए अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं।

Next Post

यात्रा सिस्टम (Yatra System) को सशक्त बनाने के लिए डीएम ने ली अधिकारियों की बैठक

यात्रा सिस्टम (Yatra System) को सशक्त बनाने के लिए डीएम ने ली अधिकारियों की बैठक भविष्य में यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने पर दिया जोर चमोली / मुख्यधारा जनपद में चारधाम यात्रा सिस्टम को सुदृढ़ एवं मजबूत बनाने को […]
c 1 2

यह भी पढ़े