15 May 2023 Rashiphal: जानिए आज सोमवार को कैसा रहेगा आपका राशिफल, पहचानें ये शुभ संकेत - Mukhyadhara

15 May 2023 Rashiphal: जानिए आज सोमवार को कैसा रहेगा आपका राशिफल, पहचानें ये शुभ संकेत

admin
Rashiphal

15 May 2023 Rashiphal: जानिए आज सोमवार को कैसा रहेगा आपका राशिफल, पहचानें ये शुभ संकेत

दिनांक:- 15 मई 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन:- सोमवार
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – सौम्यायण (उत्तरायण)
  • गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
  • ऋतु – वसन्त
  • काल (राहु)- दक्षिण दिशा
  • मास – ज्येष्ठ
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • तिथि- दशमी
  • नक्षत्र – पू.भा.
  • योग – विष्कुंभ
  • करण- बव
  • दिशा शूल- पूर्व दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 5:14
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— कृत्तिका नक्षत्र में
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • जनमेजय द्वारा किए गए प्रसिद्ध यज्ञ का नाम सर्पयज्ञ था।
  • 🌹आज का व्रत व विशेष:- अपरा एकादशी व्रत सर्वेषां व पंचक (भदवा) समाप्ति बुधवार प्रातः 7:53 ।
  • 🌺आनेवाला व्रत व विशेष:- प्रदोष त्रयोदशी व्रत – बुधवार।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 7:01 से 8:41 एवं 3:21 से 5:00 बजे तक।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 6:54 से 8:34 बजे तक।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

जिसे आप अपना मित्र बनाते हैं उसके साथ सच्चा हार्दिक संबंध कायम करें व परस्पर एक दूसरे का हित करने का संकल्प करें।

यह भी पढें:  Weather’s alert Uttarakhand: उत्तराखंड में अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम, आकाशीय बिजली चमकने, बारिश व झोकेदार हवाएं चलने की संभावना

15 मई का राशिफल

मेष:

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। शारीरिक व मानसिक पीड़ा से आप परेशान रहेंगे। किसी काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार के काम से आपको बाहर जाना पड सकता है। यात्रा में सावधानी रखें। व्यापार में नया काम अभी शुरू न करें।

वृषभ:

आज आपको काम में नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में नए संबंध बनेंगे। अपनो से सहयोग मिलेगा। धार्मिक आयोजन में शामिल होने के अवसर प्राप्त होगा। किसी अपने के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहें।

मिथुन:

आज समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में आज आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। प्रशासनिक कार्य में लगे व्यक्तियों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार-मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे।

कर्क:

आज काम के मामले में आप कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। पाटनरशीप में कोई नया काम सोच विचार कर करें। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

सिंह :

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, अच्छा रहेगा आप डॉक्टर की सलाह पर चलें। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। काम के क्षेत्र में किसी के साथ बड़ा लेन देन आज न करें। किसी पुराने विवाद के चलते मानसिक चिंता बनी रहेगी।

कन्या :

आज आप किसी बड़े कार्य में अपना धन इन्वेस्ट कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति की दृष्टि से आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। बहुत पुराना रुका हुआ धन मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अभी विलंब होगा। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

तुला :

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और परिवार व समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नई साझेदारी से कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

वृश्चिक :

आज आप वाहन आदि संभालकर चलाएं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी और किसी परिचित का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। परिवारिक सदस्यों से मतभेद उत्पन्न होंगे। व्यापार में मंदी देखने को मिलेगी। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा। आज कोई बड़ा काम हाथ से निकल सकता है।

धनु:

आज के दिन आपको व्यर्थ की परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। वाद-विवाद की स्थिति से आप दूर रहें, मन अशांत रहेगा। किसी अपने प्रिय का दुखद समाचार मिलेगा। व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। कोई नई वस्तु खरीदना इस समय अच्छा नहीं रहेगा।

मकर:

आज का दिन आपके लिए उपयुक्त होगा। परिवारिक सदस्यों का प्रेम सहयोग मिलेगा। आपका पुराना कोई विवाद खत्म होगा। मन प्रसन्न रहेगा और व्यापार में मित्रों के सहयोग से आप कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और जीवन संगिनी का साथ मिलेगा।

कुंभ :

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा, किसी नए कार्य मे धन का इन्वेस्ट करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे। कोई नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं। परिवार में शादी या मांगलिक कार्यक्रम होंगे। किसी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

मीन:

आज आपके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा। किसी परिचित व्यक्ति से वाद-विवाद हो सकता है। व्यर्थ के कामों में धन खर्च होगा। पत्नी से मतभेद बढ़ सकता है। व्यापार में कोई बड़ा काम हाथ से निकल सकता है। परिवारिक सदस्यों से अपमान का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें।

Next Post

कुर्मांचल एकेडमी अल्मोड़ा के छात्र नकुल (Nakul) ने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से किया जनपद टॉप

कुर्मांचल एकेडमी अल्मोड़ा का जलवा हाईस्कूल में नकुल (Nakul) ने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल व माता-पिता का नाम किया रोशन अल्मोड़ा/मुख्यधारा अल्मोड़ा के नकुल ने 10वीं में संयुक्त रूप से 96.4% अंक हासिल कर अल्मोड़ा जनपद को टॉप […]
IMG 20230515 WA0002

यह भी पढ़े