24 July 2023 Rashiphal: जानिए आज सोमवार 24 जुलाई को कैसा रहेगा आपका राशिफल - Mukhyadhara

24 July 2023 Rashiphal: जानिए आज सोमवार 24 जुलाई को कैसा रहेगा आपका राशिफल

admin
Rashiphal

24 July 2023 Rashiphal: जानिए आज सोमवार 24 जुलाई को कैसा रहेगा आपका राशिफल

दिनांक:- 24 जुलाई 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन:- सोमवार
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – दक्षिणायण (याम्यायण)
  • गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
  • ऋतु – वर्षा
  • काल (राहु)- पश्चिम दिशा
  • मास – अधिक श्रावण
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- षष्ठी
  • नक्षत्र – हस्त
  • योग – शिव
  • करण- तैतिल
  • दिशा शूल- पूर्व दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 5:21
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— पुष्य नक्षत्र में
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • अर्जुन ने गंगाद्वार में उलूपी से विवाह किया था ।
  • 🌚 राहु काल:- प्रातः के 7:02 से 8:43 बजे तक ।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

मन की भावनाओं को संभालने वाले इंसान हमेशा जिंदगी के उचाईयों पर होता है।

24 जुलाई का राशिफल

मेष

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुद परेशान हो सकते हैं। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी। व्यवसाय आदि के काम में रुकावट आएगी। किसी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार ना दें। परिवार में आप सभी के साथ कहीं बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कुछ बातों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें।

वृषभ

आज का दिन आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू ना करें, ना ही व्यापार में कोई बड़ा जोखिम उठाएं। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। भाई-भतीजे से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

मिथुन

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। परिवार में किसी अपने की चिंता बनी रहेगी। आप अत्यधिक कार्य के कारण शारीरिक थकावट व मानसिक चिंता से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में घाटा हो सकता है। कोई नया कार्य शुरू न करें, परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी कार्य विशेष के लिए आपसी विवाद की स्थिति बन सकती है।

कर्क

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा व कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह

आज आप कुछ परेशानियों में उलझ सकते हैं। शारीरिक थकावट व मानसिक परेशानियों से आप खुद को परेशान महसूस करेंगे। आज घर में या परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार-व्यवसाय में अपनों से धोखा मिल सकता है। कोई बड़ी रकम किसी अपरिचित व्यक्ति को ना दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या

आज आपका मन अशांत रहेगा। कोई अज्ञात भय मन में बना रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। किसी अपने के व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं। परिवार में माहौल आप के विपरीत रहेगा।

तुला

आज आप मानसिक तनाव व परिवारिक कलह की वजह से परेशान नजर आएंगे। पुराना कोई विवाद फिर से आपके सामने आ सकता है। आप अपने किसी परिचित को खो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपको कोई नया डिसीजन अभी सोच विचार कर लेने की जरूरत है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस कार्य का सोच रहे हैं। किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज आपका कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। कोई नई कार्य योजना बनेगी। परिवार में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

धनु

आज के दिन आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। न्यायालय पक्ष में पराजय का मुंह देखना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज नुकसान होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आज कोई परिवर्तन ना करें। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें।

मकर

आज आपका मन अशांत रहेगा। आज किसी अपने का दुखद समाचार आपको प्राप्त होगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। लंबी यात्रा आदि पर जाने से बचें। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा जोखिम ना उठाएं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। परिवार में लोग आपके विरोध में आ सकते हैं। मान-सम्मान में कमी आएगी।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है। आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। व्यर्थ के वाद-विवाद में आज आप फंस सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज नुकसान होने की संभावना है। किसी परिचित व्यक्ति के कारण आपको व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मीन

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा आप अपने जीवन में कोई बड़ा डिसीजन आज आप ले सकते हैं। जिसका लाभ आपको भविष्य में दिखाई पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ प्राप्त होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर आज आप जा सकते हैं।

Next Post

हरिद्वार के आपदाग्रस्त क्षेत्र के 35 से अधिक गांवों में पहुंचकर कृषि मंत्री Ganesh Joshi ने लिया जायजा, किसानों को हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा

हरिद्वार के आपदाग्रस्त क्षेत्र के 35 से अधिक गांवों में पहुंचकर कृषि मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने लिया जायजा, किसानों हरसंभव मदद दिलाया भरोसा हरिद्वार के लक्सर, खानपुर, मंगलौर में बारिश के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान […]
IMG 20230724 WA0008

यह भी पढ़े