पार्टी में बदलाव : भाजपा ने संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति का किया एलान, गडकरी-शिवराज सिंह को नहीं मिली जगह - Mukhyadhara

पार्टी में बदलाव : भाजपा ने संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति का किया एलान, गडकरी-शिवराज सिंह को नहीं मिली जगह

admin
IMG 20220817 WA0000

मुख्यधारा

आज भाजपा हाईकमान ने अपनी दोनों सबसे ताकतवर संस्थाओं संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति में बड़ा बदलाव किया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पार्टी के संसदीय बोर्ड से हटा दिया गया है। गडकरी के अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी संसदीय बोर्ड से हटाया गया है।

इन दोनों नेताओं को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति से भी बाहर कर दिया गया है। एक तरफ जहां केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को बोर्ड से हटाया गया है तो वहीं बीएस येदियुरप्पा, सुधा यादव, इकबाल सिंह लालपुरा, सर्बानंद सोनोवाल, के लक्ष्मण को नए सदस्यों के रूप में संसदीय बोर्ड में शामिल किया गया है।

बता दें कि संसदीय बोर्ड बीजेपी की सबसे ताकतवर संस्था है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को संसदीय बोर्ड में तो जगह नहीं मिली, लेकिन उन्हें दूसरी ताकतवर संस्था चुनाव समिति का सदस्य बनाया गया है। उनके अलावा वन मंत्री भूपेंद्र यादव और राजस्थान से आने वाले ओम माथुर को भी इस चुनाव समिति में जगह दी गई है।

केंद्रीय चुनाव समिति से शाहनवाज हुसैन को हटाया गया है। वहीं इस अहम समिति से जोएल ओरम को भी बीजेपी ने हटाया है।बता दें कि संसदीय बोर्ड बीजेपी की सबसे ताकतवर संस्था है। पार्टी के तमाम बड़े फैसले इसी बोर्ड के जरिए लिए जाते हैं। राष्ट्रीय स्तर या फिर किसी भी राज्य में अगर गठबंधन की बात होती है तो उसमें संसदीय बोर्ड का ही फैसला अंतिम माना जाता है।

इसके अलावा राज्यों में विधान परिषद या विधानसभा में लीडर चुनने का काम भी यही बोर्ड करता है। वहीं चुनाव समिति बीजेपी में दूसरी सबसे ताकतवर संस्था के तौर पर जानी जाती है। चुनाव समिति के सदस्य लोकसभा से लेकर विधानसभा चुनाव के टिकटों पर फैसला लेते हैं।

इसके अलावा ये भी तय करती है कि कौन सीधे चुनावी राजनीति में आएगा और कौन इस राजनीति से बाहर रखा जाएगा। चुनावी मामलों की सभी शक्तियां पार्टी की चुनाव समिति के पास हैं। भाजपा के संसदीय बोर्ड में जेपी नड्डा (अध्यक्ष), नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, बीएस येदयुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया, बीएल संतोष (सचिव) बनाए गए हैं। ‌इसके अलावा केंद्रीय चुनाव समिति का भी गठन किया गया है।

इसमें 15 सदस्यों को शमिल किया गया है। केंद्रीय संसदीय समिति की तरह चुनाव समिति का अध्यक्ष भी जेपी नड्डा को बनाया गया है। चुनाव समिति में नए मेंबर इस प्रकार हैं। जेपी नड्डा, नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, बीएस येदियुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया, भूपेंद्र यादव, देवेंद्र फडणवीस, ओम माथुर, बीएल संतोष, वनथी श्रीनिवास शामिल किए गए हैं।

IMG 20220817 WA0002 IMG 20220817 WA0001

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: उत्तराखंड शासन ने किया आईएएस (IAS) अधिकारियों के दायित्व में फेरबदल (IAS transfer)

Next Post

अच्छी खबर : आज उत्तराखंड में अग्निपथ योजना होने जा रही लॉन्च, कोटद्वार में सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

कोटद्वार/मुख्यधारा  उत्तराखंड में जो युवा अग्निपथ योजना का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए अच्छी खबर है। आज प्रदेश में अग्निपथ योजना लॉन्च होने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दोपहर बाद कोटद्वार में अग्निपथ योजना का शुभारंभ […]
IMG 20220817 WA0003

यह भी पढ़े