पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने VB-G RAM-G के जनजागरण अभियान विषय पर आयोजित किसान, श्रमिक चौपाल में किया प्रतिभाग

admin
IMG 20260203 WA0010

पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने VB-G RAM-G के जनजागरण अभियान विषय पर आयोजित किसान, श्रमिक चौपाल में किया प्रतिभाग

पौड़ी/मुख्यधारा

विधायक पौड़ी राजकुमार पौरी ने विधानसभा पौड़ी के विकास खंड पौड़ी के अंतर्गत पालसैंण में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर संत रविदास जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

इसके उपरांत ग्रामीणों के साथ विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) VB-G RAM-G के अंतर्गत जनजागरण अभियान विषय पर आयोजित किसान, श्रमिक चौपाल में प्रतिभाग किया।

IMG 20260203 WA0014

इस कार्यक्रम में ग्रामीण रोजगार, आजीविका सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम ने ग्रामीण विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और सहभागिता बढ़ाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

इस अवसर पर भाजपा अनुजाति जिलाध्यक्ष नरेन्द्र टम्टा, जिला महामंत्री भक्ति साह, अनुमोर्चा मंडल अध्यक्ष
संजय चंद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Next Post

उपनल कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन का जीओ जारी होने पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का आभार जताया

उपनल कर्मचारी महासंघ ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का उपनल कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन के जीओ जारी होने पर जताया आभार देहरादून/मुख्यधारा सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने उनके कैंप कार्यालय […]
IMG 20260203 WA0030

यह भी पढ़े