ब्रेकिंग Rishikesh : सूअर पशुओं में 'अफ्रीकन स्वाईन फीवर' (African Swine Fever) रोग की रोकथाम को लेकर DM ने किया ये आदेश जारी - Mukhyadhara

ब्रेकिंग Rishikesh : सूअर पशुओं में ‘अफ्रीकन स्वाईन फीवर’ (African Swine Fever) रोग की रोकथाम को लेकर DM ने किया ये आदेश जारी

admin
pig

देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने जनपद देहरादून के ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सूअर पशुओं में अफ्रीकन स्वाईन फीवर (African Swine Fever) रोग की पुष्टि होने के फलस्वरूप रोग की रोकथाम हेतु क्षेत्र को तीन भागों यथा इन्फेक्टेड जोन, सर्विलांस जोन, डिजीज फ्री जोन में विभाजित करने के आदेश दिए गए है।

जिलाधिकारी के अनुसार इन्फेक्टेड जोन ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत रोग की पुष्टि हुई है, से एक कि०मी० की परिधि को इन्फैक्टेड जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में सूअर मांस /सुअर मास की दुकानों /सुअर आवगमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित किया गया है।

संक्रमित क्षेत्र एवं स्थानीय डिसइन्फेक्शन, फ्यूमिगेशन तथा टिक्स की रोकथाम के उपाय करने तथा रोगी पशुओं को स्वस्थ्य पशुओं से अलग रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं।  इन्फैक्टेड जोन में आने वाले सूअर पशुओं की कलिंग करतेे हुए कार्कसंज को वैज्ञानिक तरीके से डिस्पोजल किये जाने के निर्देश दिए गए है।

सर्विलान्स जोन- इन्फेक्टेड जोन से 10 कि०मी० की परिधि में आने वाले क्षेत्र को सर्विलान्स जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में भी सूअरों का आवगमन पूर्णतया वर्जित होगा तथा प्रत्येक 15 दिनों में उक्त क्षेत्र से सूअरों के नमूने प्राप्त कर जांच हेतु सम्पर्क  ICAR-NISHAD  भोपाल प्रयोगशाला भेजे जाने के निर्देश दिए गए है।

African Swine Fever डिजीज फ्री जोन सर्विलांस जोन से बाहर के जनपद देहरादून के समस्त क्षेत्र को डिजीज फ्री जोन घोषित किये गए हैं।  उक्त क्षेत्र में कोई भी सूअर पशु अन्य क्षेत्र में नहीं भेजा जायेगा और न ही लाया जायेगा। अर्थात सूअर पशुओं का आवागमन पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। उक्त प्रतिबन्ध आगामी 2 माह अथवा क्षेत्र में रोग प्रकोप की सूचना शून्य होने तक, जो बाद में हो, तक लागू रहेंगे।

 

यह भी पढें : बड़ी खबर: धामी सरकार का धमाका : चार दर्जन IAS – PCS अधिकारियों के दायित्व में फेरबदल

Next Post

एक नजर: आर्थिक के साथ अब राजनीतिक संकट भी, जनता सड़कों पर तलाश रही लंका का भविष्य, और बिगड़े हालात (srilanka) 

शंभू नाथ गौतम शनिवार को श्रीलंका (srilanka)  की राजधानी कोलंबो में राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शनकारियों के कब्जे की तस्वीरें पूरे दुनिया भर में खूब वायरल हुई। करीब 4 महीनों से आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में पब्लिक का गुस्सा […]
IMG 20220710 WA0002

यह भी पढ़े