पिथौरागढ़ से दु:खद खबर : खाई में गिरी कार, दो भाईयों की मौत, एक लापता - Mukhyadhara

पिथौरागढ़ से दु:खद खबर : खाई में गिरी कार, दो भाईयों की मौत, एक लापता

admin
PicsArt 11 15 09.51.34
पिथौरागढ़/मुख्यधारा
पिथौरागढ़ जनपद से बड़ी दु:खद खबर सामने आ रही है, जहां एक कार के खाई में गिरने से उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक दोनों चचेरे भाई बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कार हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही थी। बताया गया कि पिथौरागढ़ पहुंचने से पहले ही कुछ किमी. की दूरी पर उक्त कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। कार सवार दोनों मृतक आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं, जबकि लापता युवक उनका भांजा बताया जा रहा है।

PicsArt 11 15 09.54.22

दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर डीएम आशीष चौहान, एसएसपी, पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू में जुट गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में नीरज(३८) एवं धीरज(२७) निवासी बीजाबजेड़ गांव शामिल हैं। इसके अलावा सुरेश नाम का युवक लापता है। जिसकी खोजबीन की जा रही है।

FB IMG 1636992177414

बताया गया कि वे तीनों अपनी कार से गत रात्रि हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि आज यह हादसा आज सुबह घटित हुआ होगा। इस हादसे का पता तब चला, जब वहां से गुजर रहे मजदूरों को बैरियर टूटा हुआ पाया गया। इस पर उन्होंने नीचे देखा तो दुर्घटना के बारे में पता चला। तब जाकर पुलिस को इसकी सूचना दी जा सकी। मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

PicsArt 11 15 09.50.48

यह पढ़े : बड़ी खबर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सैनिक बाहुल्य गांव सवाड़ से ‘‘शहीद सम्मान यात्रा’’ का किया शुभारंभ

 

यह पढ़े : उत्तराखंडी संस्कृति : उत्तराखंड में इगास की धूम, अपनी संस्कृति को लेकर जागरूक होने लगे पर्वतीय अंचल के वासी

 

यह पढ़े : रुड़की से बड़ी खबर : खनन माफिया के हमले से ग्रामीणों के घायल होने पर बवाल। आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

 

यह पढ़े : दु:खद खबर : मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में कर्नल विप्लव समेत 5 जवान शहीद। पत्नी और बेटे की भी गई जान

 

यह पढ़े : बड़ी खबर : अपणि सरकार, उत्तराखंड सरकार : अब एक क्लिक पर मिलेगी 75 सेवाएँ

Next Post

उत्तराखंड के लोकपर्व इगास पर cm धामी ने दिखाई मजबूत इच्छाशक्ति। जनभावनाओं का किया सम्मान

इगास पर्व पर लंबी लकीर खींच गए धामी देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड के लोकपर्व इगास/बूढ़ी दिवाली पर राजकीय अवकाश घोषित करके युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंबी लकीर खींच दी है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से जहां एक ओर प्रदेश की […]
WhatsApp Image 2021 11 12 at 2.12.36 AM

यह भी पढ़े