पिथौरागढ़ उपचुनाव में खिला कमल, कांग्रेसी खेमे में मायूसी - Mukhyadhara

पिथौरागढ़ उपचुनाव में खिला कमल, कांग्रेसी खेमे में मायूसी

admin
chandra pant win

पिथौरागढ़ उपचुनाव में खिला कमल, कांग्रेसी खेमे में मायूसी

पिथौरागढ़ में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिल गया है। इससे कांग्रेसी खेमे में मायूसी छा गई है। भाजपा की ओर से कैबिनेट मंत्री रहे स्व. प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत को अपना प्रत्याशी बनाया गया था, जबकि कांग्रेस की ओर से अंजू लुंठी चुनाव मैदान में थी। अंजू लुंठी को 21624, जबकि भाजपा की चंद्रा पंत को 24967 मत पड़े। इस प्रकार चंद्रा पंत कांग्रेस प्रत्याशी अंजू लुंठी को 3343 मतों से हराने में सफल रही। भाजपा व कांग्रेस के अलावा एक अन्य प्रत्याशी मनोज कुमार भट्ट को 806 मतों से ही संतोष करना पड़ा। इस जीत से भाजपाईयों के चेहरे खिले हुए हैं, जबकि कांग्रेसी खेमे की मायूसी साफ दिखाई दे रही है।

by election

Next Post

ममतामयी मां की बजाय उनके 'कंकाल' से मिला 'बेटा'!!

ममतामयी मां की बजाय उनके ‘कंकाल’ से मिला ‘बेटा’!! सोफे पर पड़ा हुआ यह कंकाल सोशल मीडिया में आजकल  खूब वायरल हो रहा है, जिसे मुंबई की एक करोड़पति महिला होने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा […]
20191128 190752

यह भी पढ़े